10 से 15 हजार रुपये के लगते थे दांव
Varanasi News: वाराणसी में रथ यात्रा के दौरान एक मकान में जुए के सिंडीकेट का भंडाफोड़ हुआ। 47 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया और सभी को 20-20 हजार रुपये के बंधपत्र पर जमानत दी गई। गिरफ्तारियों के दौरान 21 लाख रुपये और ताश की गड्डियां बरामद की गईं। मुख्य आरोपी विशाल सिंह को भी पकड़ा गया।
Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। रथयात्रा में मकान में एसी के कमरों में चल रहे जुए के सिंडीकेट का बुधवार रात भंडाफोड़ हुआ था। यहां एक दांव पर 10 से 15 हजार रुपये लगते थे। गिरफ्तार 47 जुआरियों को गुरुवार रात एसीजेएम (चतुर्थ) की कोर्ट में पेशी हुई। सभी आरोपियों को 20-20 हजार के बंधपत्र पर सशर्त जमानत दे दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बुधवार रात से गुरुवार तक कई सफेदपोशों के फोन सिगरा थाने पहुंचे। गिरफ्तार जुआरियों से पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि भवन स्वामी विशाल सिंह अपने मकान में जुआ खेलने के रुपये लेता है। गिरफ्तार रोशन कुमार, रफीक खान एवं विजय जायसवाल उसके सहयोगी हैं।
वह करीब 10 फीसदी सिक्योरिटी मनी वसूलता था। छापेमारी में कुल 21 लाख 11 हजार 965 रुपये और ताश की 11 गड्डियां बरामद हुई थीं।
स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-benares-police-bust-illegal-gam
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-benares-police-bust-illegal-gam
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...