137.448 किलो मंझा बरामद, नौ गिरफ्तार
Varanasi News: वाराणसी में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग रोकने के लिए पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान मांझा बेचने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया और कुल 137.448 किलोग्राम मांझा बरामद हुआ। चार थानों में आठ मुकदमे दर्ज किए गए। प्रतिबंधित मांझे की निगरानी के लिए पुलिस ने ड्रोन का भी इस्तेमाल किया।
Varanasi News: वाराणसी। प्रतिबंधित चाइनीज मंझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर रोक लगाने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में सोमवार को विशेष अभियान चला। इस दौरान चाइनीज मांझा बेचने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 137.448 किलोग्राम मंझा बरामद हुआ है। थाना कोतवाली, दशाश्वमेध, रामनगर एवं मंडुवाडीह में 8 मुकदमे पंजीकृत हुए। सीपी ने बताया कि कोतवाली थाने की पुलिस ने दो अभियुक्तों को 37.873 किलो मंझा के साथ पकड़ा। रामनगर पुलिस ने 20 किलो मंझा बरामद किया। दशाश्वमेघ थाने की पुलिस ने एक आरोपी के पास 56 किलो मंझा बरामद किया। इसके अलावा भेलूपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 किलो, मंडुवाडीह पुलिस ने एक युवक के पास 2 किलो, सारनाथ में दो आरोपियों के पास 3.865 किलो, लोहता पुलिस ने एक अभियुक्त से 5 किलो, लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने एक आरोपी से 6.5 किलो मंझा बरामद किया है।
उधर, प्रतिबंधित मंझे की बिक्री और उपयोग पर नजर रखने के लिए पुलिस ने ड्रोन से भी निगरानी की।
आज का सवालसवाल 1/5
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन'(AISA) का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन हैं?
मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-varanasi-police-arrest-9-for-se
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी में एयर शो, 25 अक्टूबर को आ सकते हैं पीएम मोदी, 50 सेक्टर में बंटा शहर, 5000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
भीड़भाड़ और लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात, हरदोई से होकर गुजरेगी दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन
दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! घर के अंदर मिला 30 क्विंटल पटाखे का स्टॉक