24 अक्टूबर को वाराणसी में भव्य एयर शो, नमो घाट पर गरजेंगे एयरफोर्स के जेट, सीएम योगी ने लिया तैयारियों का ज...
Varanasi Air Show: वाराणसी में भारतीय वायुसेना एयरशो करने जा रही है. नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक एक भव्य एयर शो का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की. 25 अक्टूबर को होने वाले मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी शामिल होने की संभावना है. गंगा किनारे होने वाले इस एयर शो में वायुसेना के विमान अपना करतब दिखाएंगे.
वाराणासी के नमो घाट पर एयरशो होने जा रहा है.वाराणसी: वाराणसी जल्द ही भारतीय वायुसेना (IAF) के अदम्य शौर्य, साहस और शक्ति के प्रदर्शन का गवाह बनने जा रही है. गंगा की अविरल धारा के किनारे, नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक भारतीय वायुसेना एक भव्य एयर शो आयोजित करने जा रही है. आसमान में जब लड़ाकू विमानों की गर्जना गूंजेगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक समीक्षा बैठक की.
सीएम योगी के साथ बैठक में वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों, वाराणसी जिला और पुलिस प्रशासन ने सीएम के समक्ष एयर शो की पूरी कार्ययोजना का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया. अधिकारियों ने नमो घाट पर दर्शकों के बैठने की व्यवस्था (ग्रैंड स्टैंड), वीआईपी/वीवीआईपी क्षेत्र, मीडिया एरीना, प्रवेश-निकास मार्ग और सुरक्षा जांच केंद्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
पीएम मोदी और राजनाथ सिंह की उपस्थिति संभावित
बताया जा रहा है कि 25 अक्टूबर को होने वाले मुख्य और भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रह सकते हैं. इसे देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अत्यधिक चाक-चौबंद किया जा रहा है.
सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट पर सीएम का जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस एयर शो को लेकर काशीवासियों और आसपास के जिलों के लोगों में भारी उत्सुकता है. इसलिए आयोजन स्थल पर बड़ी भीड़ जुटने की संभावना है. इसे ध्यान में रखते हुए बेहतरीन ‘क्राउड मैनेजमेंट’ (भीड़ प्रबंधन), सुगम यातायात और पार्किंग की व्यवस्था पहले से ही दुरुस्त कर ली जाए.
सीएम योगी के निर्देश-
- नमो घाट और आसपास के गंगा घाटों को जोन और सेक्टर में बांटकर प्रबंधन किया जाए.
- हर सेक्टर में प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित हो.
- दर्शकों के लिए पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए.
- जल और थल मार्ग से आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने का रिहर्सल (पूर्वाभ्यास) पहले ही कर लिया जाए.
पड़ोसी जिलों के साथ समन्वय के निर्देश
आयोजन की विशालता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने वाराणसी मंडल के सभी जिलाधिकारियों को आपस में बेहतर समन्वय (कोऑर्डिनेशन) बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि वायुसेना, पुलिस और जिला प्रशासन मिलकर तय समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी कर लें, ताकि काशी आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को यह ऐतिहासिक एयर शो सुरक्षित और सुगम माहौल में देखने को मिल सके.
About the Author
Deep Raj DeepakSub-Editor
सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर ...
और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Varanasi,Uttar Pradesh
First Published :
October 03, 2026, 18:03 IST
मूल लिंक: https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/varanasi-kashi-witness-indian-air-force-air-sh
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...