50 लाख से ऊपर परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाएं
Varanasi News: वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को 50 लाख से अधिक सांसद निधि के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लेटलतीफी को बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी और सभी अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी करने का निर्देश दिया।
Varanasi News: वाराणसी, हिटी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को 50 लाख से अधिक और सांसद निधि के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि परियोजनाओं में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं होगी। कलक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने परियोजनाओं और जारी बजट के सापेक्ष भौतिक प्रगति जानी। कहा कि भौतिक और वित्तीय प्रगति सीएमआइएस पोर्टल पर अपडेट करते रहें। निर्माण में कहीं कोई बाधा आए तो उसे तत्काल अवगत कराएं। कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से दो टूक कहा कि कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिम्मेदार अधिकारी निर्माण कार्यों की निगरानी स्वयं करें। उन्होंने नगर निगम की विलंबित परियोजनाओं की अलग से चार्ट तैयार करने के निर्देश दिया।
बैठक में सीडीओ प्रखर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-dm-satyendra-kumar-reviews-over
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-dm-satyendra-kumar-reviews-over
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी में एयर शो, 25 अक्टूबर को आ सकते हैं पीएम मोदी, 50 सेक्टर में बंटा शहर, 5000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
भीड़भाड़ और लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात, हरदोई से होकर गुजरेगी दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन
दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! घर के अंदर मिला 30 क्विंटल पटाखे का स्टॉक