गुरुवार, 10 सितंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

आनंद काशी परियोजना के लिए हेल्पलाइन जारी

आनंद काशी परियोजना के लिए हेल्पलाइन जारी
तस्वीर: Hindustan

आनंद काशी परियोजना के लिए हेल्पलाइन जारी

वाराणसी में वीडीए प्रशासन ने आनंद काशी आवासीय योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पंजीकरण प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू हो सकती है। 0542-2823305 और 8189057341 पर जानकारी प्राप्त करें। यह योजना काशी की सांस्कृतिक धरोहर से प्रेरित है। लोगों से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत स्रोतों से जानकारी लें।

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। वीडीए प्रशासन ने आनंद काशी आवासीय योजना के संबंध में आधिकारिक जानकारी के लिए बुधवार को हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। कल्लीपुर में विकसित की जा रही आनंद काशी के प्रथम चरण की पंजीकरण प्रक्रिया के अगले सप्ताह शुरू होने की संभावना है। योजना के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए 0542-2823305, 8189057341 पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है। वीडीए प्रशासन के अनुसार योजना की रेरा पंजीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि आनंद काशी आवासीय योजना काशी की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं स्थापत्य विरासत से प्रेरित एक सुव्यवस्थित और आधुनिक आवासीय परियोजना है।

लोगों से अपील की कि योजना से संबंधित जानकारी केवल वीडीए के अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त करें। किसी अनाधिकृत व्यक्ति, एजेंट से मिली जानकारी पर भरोसा न करें।

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/national/story-varanasi-development-authority-launches-helpl
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें