‘आशीर्वाद का दीया’ से परिसर जगमग
Varanasi News: वाराणसी के उच्च शिक्षण संस्थानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं। दीप जलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया। भारतीय संस्कृति में दीप ज्ञान और आशा का प्रतीक है। कुलपतियों और छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
Varanasi News: वाराणसी। अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को काशी के उच्च शिक्षण संस्थानों से अलग अंदाज में शुभकामनाएं दीं। ‘आशीर्वाद का दीया’ से विश्वविद्यालय और महाविद्यालय परिसर आलोकित हुए। शाम ढलते ही दीप जलाकर अपने सांसद के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘सेवा-संकल्प’ के भाव के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य भवन के सामने शाम 6:30 बजे पहला ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया। इसके बाद आचार्यों, कर्मचारियों और छात्रों ने मुख्य भवन और वाग्देवी मंदिर जगमग कर दिया। कुलपति ने कहा कि भारतीय संस्कृति में दीप केवल प्रकाश का साधन नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, आशा और सतत कर्म का प्रतीक है। कार्यक्रम में प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, डॉ. दुर्गेश पाठक, डॉ. विजेन्द्र आर्य आदि उपस्थित रहे।
काशी विद्यापीठ परिसर में आयोजन
काशी विद्यापीठ परिसर में पंत प्रशासनिक भवन और भारत माता मंदिर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया। भारत माता मंदिर में कुलपति प्रो. एके त्यागी के साथ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने पहला दीप जलाया। इसके बाद आचार्यों और विद्यार्थियों ने 5100 दीप जलाए। इस दौरान कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, कुलानुशासक डॉ. अम्बरीश राय, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा आदि की प्रमुख उपस्थिति रही।
यूपी कालेज और हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज
यूपी कालेज में परिसर में प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में दीप जलाए गए। इस दौरान एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आनंद राघव चौबे, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह और डॉ. अग्नि प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज परिसर में भी प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर की अगुवाई में आशीर्वाद का दीया जलाया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रविकांत कसौधन ने किया।
सामान्य प्रश्न
✦आशीर्वाद का दीया किस उद्देश्य से जलाया गया था?−
आशीर्वाद का दीया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए जलाया गया।
✦कार्यक्रम में कौन-कौन से प्रमुख लोग उपस्थित थे?+
लेखक के बारे में
Abhishek Tripathi
शॉर्ट बायो : अभिषेक त्रिपाठी पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़े हैं। वाराणसी संस्करण के लिए वह शिक्षा जगत और राजनीतिक दल में कांग्रेस बीट कवर करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी में इससे पहले भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। शिक्षा और राजनीतिक बीट के रिपोर्टर के तौर पर 2021 से इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। लगभग पांच वर्ष से इस भूमिका में इन्होंने विशिष्ट अभियान, असर और ऑफबीट खबरें भी शामिल हैं।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की। यहां पहले डेस्क और फिर रिपोर्टिंग में काम किया। रिपोर्टिंग में मेडिकल, रेलवे और अपराध जैसी बीट पर कााम किया। यहां से 2011 में हिन्दुस्तान वाराणसी की सेवाएं शुरू की। अगले छह वर्ष तक प्रशासन और क्राइम रिपोर्टिंग में कई प्रतिमान स्थापित किए। 2016 में दैनिक भास्कर भोपाल से जुड़े और यहां लोकल रिपोर्टिंग से इतर डिजिटल और देश-दुनिया की खबरों की समझ विकसित की। 2020 तक दैनिक जागरण के अलावा विभिन्न डिजिटल और प्रिंट माध्यमों से जुड़े रहने के बाद 2021 में दोबारा हिन्दुस्तान वाराणसी में शिक्षा बीट पर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम शुरू किया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
12वीं तक विज्ञान, इसके बाद राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ने अभिषेक को जीवन की सभी धाराओं का अनुभव दिया। इसका असर पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग, लेखन और प्रस्तुतिकरण पर दिखा। अभिषेक राजनीतिक, सांस्कृतिक और मानवीय एंगल वाली खबरों के लेखन में सिद्धहस्त हैं। प्रशासन और अपराध जगत की खबरों पर भी इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वाराणसी की भौगोलिक समझ और बड़ा सामाजिक दायरा भी इनकी रिपोर्टिंग में काफी मददगार साबित होता रहा है। 2013 से राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास के मोर्चे पर बदलते बनारस के हर पहलू को इन्होंने गहराई से समझा और प्रस्तुत किया है। संप्रति शिक्षा जगत में प्री-प्राइमरी से लेकर आईआईटी की तकनीकी दक्षता वाली खबरों को भी लिख सकने में यह सक्षम रिपोर्टर हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
अभिषेक फिल्म, ट्रेंड्स, यूथ और लाइफस्टाइल विषयों पर भी बेहतरीन पकड़ रखते हैं। सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। बीते वर्षों में अपने अखबार के लिए इन्होंने कई विशेष कवरेज, इंटरव्यू, सीरीज प्लान किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता और नयापन जरूरी है। इसके साथ ही खबरों का लेखन और प्रस्तुतीकरण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मुद्दों की समझ और उनकी सटीक प्रस्तुति पाठक को समाचार पर ठहरने और बाद में उसकी चर्चा करने पर विवश करती है।
विशेषज्ञता
प्रशासनिक और राजनीतिक कवरेज
अपराध और मानवीय एंगल के समाचारों में सिद्धहस्तता
फिल्म स्टार, साहित्यकार और राजनीतिज्ञों के विशेष साक्षात्कार
शिक्षा, धर्म संस्कृति और ऑफबीट खबरें
डेस्क पर खबरों का संपादन और पेजमेकिंग
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-lighting-the-way-blessings-for-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
विद्यापीठ के स्टूडेंट्स लगाएंगे उद्योग
'सपा को माफिया की कब्र पर आंसू बहाने की फिक्र': वाराणसी में शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन में सीएम का हमला; बोले...
वाराणसी में गरजेंगे सीएम योगी : संस्कृत विश्वविद्यालय में जनसभा, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी जीत का महामंत्र