सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

आउटसोर्सिंग कार्मिकों को मिलेगा न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय : योगी आदित्यनाथ

आउटसोर्सिंग कार्मिकों को मिलेगा न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय : योगी आदित्यनाथ
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार

Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार गरीबों के हितों के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। बताया कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स कॉरपोरेशन के माध्यम से कर्मियों को न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय देने की व्यवस्था की है। उन्होंने स्वच्छताकर्मियों के मानदेय में कटौती करने वालों को भी चेताया। कहा कि प्रदेश में तय कर दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति स्वच्छताकर्मियों का पैसा काटेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

मानदेय और स्वच्छताकर्मियों के हितों की सुरक्षा

मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के समापन एवं स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अभियान के चौथे संस्करण की सराहना करते हुए इसे अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहकर उसकी समस्याओं का समाधान करें, सरकारी निर्माण कार्यों का संरक्षण सुनिश्चित करें और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दस स्वच्छताकर्मियों को अंगवस्त्र पहनाकर और बैग भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही संबोधन के पश्चात सफाईकर्मियों को स्वयं भोजन भी परोसा।

जनप्रतिनिधियों की सक्रियता पर मुख्यमंत्री का जोर

कुछ जनप्रतिनिधि चुनने के बाद दोबारा अपने विस क्षेत्र में नहीं झांकते

मुख्यमंत्री योगी ने जनप्रतिनिधियों की सक्रियता का उल्लेख करते हुए परिवारवाद पर तंज कसा। उनका इशारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि ही दोपहर 12 बजे सोकर उठेगा, नेतृत्व देने वाला भी 12 बजे सोकर उठेगा, अपने परिवार के बीच मस्त रहेगा और परिवार को ही समाज व प्रदेश मानने की भूल करेगा तो दुर्गति होनी ही है। उन्होंने कहा कि जो समाज, प्रदेश और देश को अपना परिवार मानते हैं, वहीं परिवर्तन ला सकते हैं। मुख्यमंत्री ने उन जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधा, जो एक बार चुने जाने के बाद लखनऊ में पड़े रहते हैं और दोबारा अपने क्षेत्र में झांकने नहीं पहुंचते।

स्वच्छताकर्मियों का मानदेय और स्वास्थ्य सुरक्षा

सम्मानजक मानदेय के साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा भी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले स्वच्छता कर्मियों से काम लेने के बाद उनकी मजदूरी और मानदेय में कटौती कर दी जाती थी। कई बार पूरा पैसा भी नहीं दिया जाता था। अब ऐसी मनमानी नहीं चलेगी। सरकार ने मानदेय में कटौती पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय के साथ ही ईएसआई के तहत अस्पतालों में उपचार, सुरक्षा बीमा और पीएफ का लाभ भी मिल रहा। दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार को आर्थिक सहायता मिल सकेगी। पीएफ की व्यवस्था से सेवानिवृत्ति के बाद कर्मियों के पास अपनी पूंजी होगी और उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

स्वच्छता मित्रों के योगदान की सराहना

स्वच्छता मित्र नींव के पत्थर, उन्हीं पर टिकी भव्य व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि स्वच्छता कर्मी तब सड़कों और मोहल्लों की सफाई करते हैं, जब अधिकांश लोग सो रहे होते हैं। सर्दी, गर्मी, बरसात, आंधी और त्योहारों में भी वे पहले दूसरों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करते हैं। प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद स्वच्छता की प्रशंसा हुई। इसके पीछे स्वच्छताकर्मियों का परिश्रम था। उन्होंने कहा कि नींव का पत्थर दिखाई नहीं देता, लेकिन पूरी भव्य इमारत उसी पर खड़ी होती है। स्वच्छताकर्मियों का योगदान भी ऐसा ही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह नगर निगमों के कार्यक्रमों में स्वच्छता मित्रों का सम्मान कराने पर विशेष जोर देते हैं।

माफिया से मुक्त जमीन पर गरीबों के आवास

माफिया की कब्जा वाली जगह गरीबों के लिए बड़ी-बड़ी हवेलियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में है। जिन जमीनों पर कभी माफिया का कब्जा था, वहां अब गरीबों की हवेलियां बनेंगी। प्रयागराज में माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों, वंचितों और दलितों के लिए बहुमंजिला आवासीय इमारतों के निर्माण का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा, अब माफिया नहीं, माफिया की जगह मिट्टी में है, अब गरीबों के लिए बड़ी-बड़ी हवेलियां बनेंगी।

403 विधानसभा क्षेत्रों में अभियान की अपील

403 विधानसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि चलाएं ऐसा अभियान

आज का सवालसवाल 1/5

अभिजीत दीपके ने 16 अक्तूबर को कहां तिरंगा लेकर पहुंचने की अपील की है?

मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि डॉ. नीलकंठ तिवारी का 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा है। प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जनप्रतिनिधि इसी जागरूकता के साथ कार्य करें तो जनता के मन में नकारात्मकता पैदा नहीं होगी। लोकप्रिय जनप्रतिनिधि वहीं है, जिसकी पहुंच हर घर तक हो। शासन की योजनाएं उपलब्ध हैं, लेकिन कई पात्र लोगों को उनकी जानकारी तक नहीं होती। ऐसे में जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि शिविर लगवाकर वृद्धों, निराश्रित महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान गाली-गलौज या मारपीट से नहीं, संवाद से निकलता है। प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जनहित के काम कराए जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी का विकास

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदली काशी की तस्वीर

योगी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले काशी की गलियों में गंदगी, सड़कों पर जाम और बिजली का संकट आम बात थी। निराश्रित गोवंश सड़कों पर घूमते थे। भू-माफिया गरीबों और व्यापारियों की जमीन-मकान पर कब्जा कर भय का वातावरण बनाते थे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी का कायाकल्प हुआ। अब यह अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए नई आभा के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य सरकार करा सकती है, लेकिन उनके संरक्षण की जिम्मेदारी जागरूक समाज की है। समय पर सफाई और मरम्मत से सार्वजनिक सुविधाओं की उपयोगिता बढ़ती है।

76 दिनों में 24 वार्डों तक पहुंचा अभियान

विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि लगातार चौथे वर्ष आयोजित वार्ड प्रवास अभियान में दक्षिणी विधानसभा के सभी 24 वार्ड शामिल किए गए। 19 जुलाई से दो अक्टूबर तक चले अभियान में प्रत्येक वार्ड में तीन से चार दिन प्रवास किया गया। इस दौरान 11 रविवार को जनकल्याण शिविर लगाए गए। अभियान में 800 से अधिक पौधे रोपे गए। करीब दो हजार लोगों की निशुल्क जांच कर चश्मे वितरित किए गए। पीएम स्वनिधि और पीएम विश्वकर्मा सहित विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ा गया। पेयजल, सीवर और सफाई संबंधी समस्याओं के समाधान की भी पहल हुई।

सम्मानित स्वच्छता मित्र

इन स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी ने समारोह में वसीम, रोहित रावत, राजकुमार, पुनवासी, आशुतोष, दिनेश, सुनील, रेखा, अल्पना और चिंता देवी को अंगवस्त्र पहनाकर तथा बैग भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि

इनकी रही विशेष मौजूदगी

कार्यक्रम में आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, अम्बरीश सिंह भोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦आउटसोर्स कर्मियों के लिए न्यूनतम कितना मानदेय तय किया गया है?−

उत्तर प्रदेश आउटसोर्स कॉरपोरेशन के माध्यम से कर्मियों को न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय देने की व्यवस्था की गई है।

✦स्वच्छताकर्मियों का पैसा काटने पर क्या कार्रवाई होगी?+

✦वार्ड प्रवास अभियान में दक्षिणी विधानसभा के कितने वार्ड शामिल किए गए?+

✦समारोह में कितने स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया गया?+

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-yogi-adityanath-announces-16-00
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें