Air Show- वाराणसी में शौर्य दिखायेंगे ऑपरेशन सिंदूर के विमान: वायु सेना का विंटेज विमान 'सारनाथ' भी होगा शा...
वाराणसी1 दिन पहले
वाराणसी के होने वाले एयर फोर्स एयर डिस्प्ले शो में ऑपरेशन सिंदूर में शौर्य दिखाने वाले विमान भी शामिल होंगे साथ ही एयर फोर्स का विंटेज विमान सारनाथ भी इसमें शामिल होगा और वायु सेना की वीरगाथा को बयान करेगा। जिसमें कुल 100 विमान रोजाना डिस्प्ले करेंगे। जिसमें लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, विंटेज एयरक्राफ्ट मौजूद रहेगा।
25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एरियल शो में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 1 बजे के बाद नमो घाट बाई रोड पहुंचेंगे और वायु सेना का शौर्य देखेंगे। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि तीन दिन में लगातार पब्लिक के बढ़ने का अनुमान है। बता दें कि तीनों दिन एक ही तरह का डिस्प्ले किया जाएगा।
वायु सेना के एयर वाइस मार्शल के साथ सीपी मोहित अग्रवाल और कमिश्नर एस राजलिंगम ने की प्रेस कांफ्रेंस।
100 एयरक्राफ्ट भरेंगे उड़ान
एयर फोर्स के एयर वाइस मार्शल पीवीएस नारायण ने बताया - इस हवाई प्रदर्शन (Air Display) में कुल 100 विमान भाग लेंगे, जिसमें 52 लड़ाकू विमान (fighter aircraft), 15 परिवहन विमान (transport aircraft), 32 हेलीकॉप्टर और 1 हेरिटेज विमान (heritage aircraft) शामिल हैं।
भारतीय वायुसेना के विशेष बल, यानी गरुड़ बल (Garud Force) भी इसमें हिस्सा लेंगे। ये सभी वाराणसी के नमो घाट और विश्वनाथ धाम के सामने सेना का शौर्य दिखायेंगे।
वायु सेना के ग्रुप कंमांडेंट पारिजात सौरभ ने दी जानकारी।
देश के 12 स्थानों से भरेंगे उड़ान
वायु सेना के अधिकारी ने बताया - वाराणसी एयर डिस्प्ले विंग्स ओवर गंगा में शामिल सभी विमान देश भर के 12 हवाई ठिकानों (air bases) से उड़ान भर रहे हैं। जिनमें दो नागरिक हवाई अड्डे (civil airports) भी शामिल हैं। इसमें चेन्नई के पास स्थित एक नौसैनिक ठिकाना (naval base) 'अराकोनम' (Arakkonam) भी शामिल है, जो कि काफी दूर है। यह हवाई शक्ति (aerospace power) की व्यापकता और रणनीतिक पहुंच को दर्शाता है।
वाराणसी और बमरौली हवाई अड्डा प्राधिकरणों ने इस हवाई प्रदर्शन के लिए अपनी संपत्ति और सुविधाएं प्रदान करने की उदारता दिखाई है। वाराणसी शहर में नमो घाट और काशी विश्वनाथ मंदिर की स्थिति, जहां यह हवाई प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, इस प्रोजेक्शन पर दिखाई गई है।
हनुमान और सारनाथ दिखायेंगे वायुसेना का शौर्य।
ऑपरेशन सिंदूर में शामिल विमान होंगे आकर्षण का केंद्र वायु सेना के अधिकारी ने बताया - इस एयर शो में मई 2025 में आतंकवाद के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) में भारतीय वायुसेना (IAF) ने अपने जिन अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया था। वो भी मौजूद रहेंगे। जिसमें फ्रांस निर्मित 4.5 जनरेशन का मल्टीरोल लड़ाकू विमान भी था।
इस एयर शो का आकर्षण होगा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसे 'मिशन का नायक' माना गया क्योंकि इसने अत्यधिक सटीक 'स्टैंडऑफ़' हमले किए। यह ग्लास कॉकपिट, एडवांस्ड डेटा लिंक, इन-फ्लाइट रिफ्यूलिंग (हवा में ईंधन भरना) और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट से लैस है।
इसके जरिए SCALP मिसाइल और हैमर (HAMMER) किट्स का उपयोग करके दुश्मन के ठिकानों को अचूक निशाना बनाया गया। ये विमान एयर शो में भी अपने सभी हथियारों से लैस होकर उड़ान भरेगा।
विंटेज विमान सारनाथ भी होगा शामिल
वायु सेना के एयर वाइस मार्शल पीवीएस नारायण ने बताया- वाराणसी में हो रहे एयर शो को वाराणसी से जोड़ने के लिए हम अपने विंटेज एयरक्राफ्ट सारनाथ का भी प्रदर्शन करेंगे। यह अपनी उड़ान से वायु सेना के गौरवशाली इतिहास को दर्शाएगा। इसके अलावा इस शो का मुख्य आकर्षण वायुसेना का 80 साल पुराना विंटेज विमान 'परशुराम' है।
इस ऐतिहासिक विमान को कबाड़ से पुनर्जीवित करके वायुसेना के विंटेज बेड़े में शामिल किया गया था। इसने 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में कश्मीर घाटी को बचाने में और 1971 के युद्ध में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी
पुलिस करेगी 200 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन ने एक साथ 20 लाख लोगों के एयर शो में शामिल होने की व्यवस्था कर रखी है। अलग-अलग घाटों पर अस्थाई थाने भी खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए 11,900 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और व्यवस्था के लिए 32 जोन में बांटे गए हैं।
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, एयर शो के दौरान सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक गंगा नदी में नाव का संचालन पूरी तरीके से बंद रहेगा। केवल जल पुलिस, एनडीआरफ व एसडीआरएफ की टीम ही गंगा नदी में नाव चला सकती हैं। इस दौरान घाटों पर अन्य जगहों पर 200 सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं। जो निगरानी करेंगे।
हर वक्त तैयार रहेगी इमरजेंसी सेवा मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने बताया - उम्मीद है कि 22 अक्टूबर को पहले दिन का आयोजन होगा, इस दौरान करीब 12 लाख लोग इस आयोजन को देखने के लिए पहुंच सकते हैं। वहीं, 24 अक्टूबर को यह संख्या 14 लाख के आसपास हो सकती है। 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले एयर शो के दौरान यह संख्या अधिकतम 15 या 16 लाख हो सकती है, लेकिन जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 20 लाख लोगों की व्यवस्था की है।
मंडलायुक्त ने बताया कि इस दौरान आयोजन के लिए 57 मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है और आठ अस्थाई अस्पताल भी बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 39 एंबुलेंस की व्यवस्था की है। इसके अलावा नदी के रास्ते चिकित्सालय तक पहुंचाने के लिए 12 बोट एम्बुलेंस की भी तनाती की गई है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/g/local/uttar-pradesh/varanasi/news/varanasi-air-force-show-sarnat
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी में राफेल की गर्जना से गूंजा नमो घाट, गंगा के ऊपर 20 लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब
काशी की गंगा के ऊपर गरजे सुखोई, तेजस और जगुआर; एयर शो के लिए ग्रैंड रिहर्सल
गंगा के आसमान में गूंजा वायुसेना की गरज का रोमांच! वाराणसी में एयर शो के रिहर्सल से नमो घाट पर उमड़ा जनसैलाब