बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
खेल

अंतरराष्ट्रीय कराटे में काशी को दो स्वर्ण समेत 5 पदक

अंतरराष्ट्रीय कराटे में काशी को दो स्वर्ण समेत 5 पदक
तस्वीर: Amar Ujala

लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में काशी के पांच खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज

लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में काशी के पांच खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण समेत 5 पदक हासिल किए। 24 से 28 अक्तूबर तक लखनऊ के सीएमएस स्कूल में हुई प्रतियोगिता में राजवीर सिंह और प्रत्युष सिंह ने स्वर्ण, सूर्यांश यादव और दिव्यांश विश्वकर्मा को रजत पदक और सूर्यांश व आदित्य मोहन को कांस्य पदक दिया गया। कोच की भूमिका में आंचल पाल, खुशी यादव, शीतल सिंह चौहान रहीं। वहीं, राज्य कराटे संघ के महासचिव क्योशी जसपाल सिंह और जिला कराटे संघ के महासचिव दिलीप कुमार सैनी ने पदक विजेताओं को बधाई दी।

स्रोत: यह सामग्री Amar Ujala द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/kashi-wins-5-medals-including-2-gold-in-i
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें