सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

औचक निरीक्षण में कूड़ा जमा देखकर प्रभारी मंत्री नाराज

औचक निरीक्षण में कूड़ा जमा देखकर प्रभारी मंत्री नाराज
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर कूड़ा और खराब सीवर की स्थिति पर नाराजगी जताई। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि खराब व्यवस्था को तुरंत ठीक करें। उन्होंने साफ सफाई में लापरवाही स्वीकार नहीं करने की बात कही।

Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार सुबह वाराणसी पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने टकटकपुर, अनौला तथा मीरापुर बसही क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दौरान कई स्थानों पर कूड़ा जमा मिलने, सीवर और जलनिकासी की समस्या तथा गलियों की खराब स्थिति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। प्रभारी मंत्री ने टकटकपुर मुख्य मार्ग पर सुनील जलपान की दुकान के सामने बड़ी मात्रा में कूड़ा पड़ा पाया। इसी प्रकार अनौला में अमर पुष्प कुंज के सामने तथा अनौला-मीरापुर बसही मुख्य मार्ग पर भी कूड़ा जमा मिला। मीरापुर बसही रोड स्थित श्यामपुर कॉलोनी के ब्लॉक-बी के सामने मुख्य मार्ग पर भी गंदगी पाई गई। उन्होंने संबंधित जिम्मेदार कर्मचारी का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में मिली समस्याएं

निरीक्षण के दौरान मीरापुर बसही में स्वास्थ्य मेडिकल एजेंसी के सामने सीवर खराब मिला, जिससे गंदा पानी पास के खाली भूखंड में जा रहा था। भूखंड में कूड़ा भी पड़ा हुआ था। इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या-16 के अंतर्गत मीरापुर बसही क्षेत्र की कुछ गलियां क्षतिग्रस्त पाई गईं।

कड़े निर्देश और कार्रवाइयां

प्रभारी मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को सभी चिह्नित स्थानों से तत्काल कूड़ा हटवाने, खराब सीवर एवं जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा क्षतिग्रस्त गलियों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वच्छता पर जोर

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई कार्यों की निगरानी करें तथा यह सुनिश्चित करें कि मुख्य मार्गों, गलियों एवं खाली भूखंडों पर कूड़ा जमा न होने पाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए।

सामान्य प्रश्न

✦प्रभारी मंत्री ने किन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया?−

प्रभारी मंत्री ने टकटकपुर, अनौला तथा मीरापुर बसही क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।

✦मंत्री ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए?+

✦मंत्री ने लापरवाही के बारे में क्या कहा?+

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-inspection-of-sanitation-issues
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें