अयोध्या हमारी हुई, अब काशी की बारी: अलीगढ़ में केशव मौर्य बोले- यूपी में फिर से भाजपा आएगी, 2047 तक सपा-कांग्रेस सत्ता में नहीं आएगी
अलीगढ़ में श्री हनुमंत चरित्र कथा के समापन समारोह में शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सपा की रथयात्रा, राहुल गांधी, कांग्रेस औ
मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी प्रदेश में सरकार नहीं बना सकतीं। चुनाव के बाद विपक्ष नतीजों को लेकर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाएगा। उन्होंने कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने से किसी को कोई नहीं रोक सकता।
श्री हनुमंत चरित्र कथा कार्यक्रम पर केशव मौर्य को गदा भेंट किया गया।
PM मोदी का ऑडियो सुनाया, राम मंदिर आंदोलन का जिक्र भाषण के दौरान मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ से जुड़े ऑडियो संदेश को मंच से सुनाया। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ की राजनीतिक पृष्ठभूमि और राम मंदिर आंदोलन का जिक्र किया। उन्होंने बाबूजी कल्याण सिंह और अशोक सिंघल का नाम लेते हुए कहा कि दोनों ने राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मौर्य ने कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल और 1991 के बाबरी ढांचा विध्वंस का भी उल्लेख किया। उन्होंने 2014, 2017 और 2019 में भाजपा की चुनावी जीत का संदर्भ देते हुए राम मंदिर निर्माण को भाजपा की राजनीतिक यात्रा से जोड़ा।
मंच से मौर्य ने ‘अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा-काशी की बारी’ का नारा भी लगाया। साथ ही अलीगढ़ के लिए ‘हरिगढ़’ का नारा दिया।
महिला सुरक्षा और चुनाव आयोग के मुद्दे पर भी बोले डिप्टी सीएम ने सपा सरकार के कार्यकाल में महिला सुरक्षा को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि उस समय महिलाएं धार्मिक आयोजनों में इस तरह सुरक्षित माहौल में शामिल नहीं हो पाती थीं। भाजपा सरकार में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि अब बड़ी संख्या में महिलाएं धार्मिक आयोजनों में शामिल हो रही हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की विपक्ष की मांग पर भी मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- विपक्ष चुनाव परिणाम अपने पक्ष में नहीं आने पर चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाता है।
केशव मौर्य ने व्यासपीठ पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मौर्य ने कोल विधायक अनिल पाराशर की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में लगाई गई इतिहास एवं विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद हवन-यज्ञ में शामिल हुए और व्यासपीठ पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम, सांसद अनूप प्रधान, मेयर प्रशांत सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, विधायक रविंद्र पाल सिंह, विधायक राजकुमार सहयोगी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे।
कथा कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम के भाजपा नेताओं के आवास पर जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/aligarh/news/aligarh-keshav-prasad-maurya-visi
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...