शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

बाबा विश्वनाथ के भोग से पीएम मोदी की पसंद तक, वाराणसी के इन फेमस पान भंडारों पर सुबह से शाम लगती है भीड़

बाबा विश्वनाथ के भोग से पीएम मोदी की पसंद तक, वाराणसी के इन फेमस पान भंडारों पर सुबह से शाम लगती है भीड़
तस्वीर: News18 Hindi

बाबा विश्वनाथ के भोग से पीएम मोदी की पसंद तक, वाराणसी के इन फेमस पान भंडारों पर सुबह से शाम लगती है भीड़

Varanasi Famous Pan Shop: बनारसी पान सिर्फ एक स्वाद नहीं, बल्कि काशी की तहजीब और मिजाज की सदियों पुरानी पहचान है. घाटों की आबोहवा और बाबा विश्वनाथ की इस पावन नगरी में जब तक कत्था, चूना, गुलकंद और चांदी के वर्क से सजी गिलौरी मुंह में न घुले, तब तक बनारस का हर सफर अधूरा माना जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड के सितारों और पूर्व प्रधानमंत्रियों तक, काशी के इन मशहूर पान भंडारों का स्वाद हर किसी की जुबां पर चढ़कर बोलता है.

Varanasi Famous Pan Shop: वाराणसी के रविदास गेट पर केशव ताम्बूल भंडार नाम से बनारसी पान की एक फेमस दुकान है. 65 साल पुरानी इस दुकान पर सुबह से शाम तक बनारसी पान के दीवानों की भीड़ लगी रहती है. इस दुकान पर लोग 5 किलोमीटर दूर से भी पान खाने आते हैं. यहां पान की शुरुआती कीमत 12 रुपये है. हालांकि इनके पास 80 रुपये तक के पान उपलब्ध हैं. सादा और जर्दे वाले पान के अलावा इनके यहां मीठा पान भी मिलता है.

मीठे पान में पान गिलौरी और गुलकंद युक्त पान की खासी डिमांड है. इस पान को कई खास चीजों से तैयार किया जाता है. दुकानदार राजेंद्र चौरसिया ने बताया कि उनके यहां का सबसे महंगा पान 'पान गिलौरी' है, जिसे बड़े पान के पत्ते पर कत्था, मीठी सुपारी, गुलकंद, गुलाब जल और चांदी का तबक (वर्क) लगाकर तैयार किया जाता है.

दुकानदार राजेंद्र चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके खास बनारसी पान का स्वाद चख चुके हैं. साल 2019 में पीएम मोदी ने रोड शो के दौरान यहां पान का स्वाद चखा था. उन्होंने बताया कि उसके बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार इस पान का स्वाद चख चुके हैं. पीएम मोदी के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां भी उनके यहां बनारसी पान चख चुकी हैं.

इसके अलावा वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के करीब नेता जी पान भंडार है. यह दुकान 100 साल से ज्यादा पुरानी है. इस दुकान के संचालक ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री से लेकर इंदिरा गांधी तक को पान खिलाया है. इस दुकान की शुरुआत सन 1890 में रामेश्वर प्रसाद चौरसिया उर्फ नेता जी ने की थी. लोग उन्हें नेता जी कहकर बुलाते थे, इसलिए उन्होंने अपनी दुकान का नाम ही नेता जी पान भंडार रख दिया.

उनके परिवार की चौथी पीढ़ी आज इस दुकान को चला रही है. विकास चौरसिया ने बताया कि उनके यहां गिलौरी, केसर, गुलकंद, पाइनएप्पल, मीठा मलाई, कस्तूरी, चॉकलेट पान सहित बनारसी पान की कई वैरायटी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 300 रुपये तक है. उन्होंने बताया कि उनके यहां जो विशेष पान है, उसे तैयार करने में वे 55 तरह के मसालों का प्रयोग करते हैं.

काशी विश्वनाथ मंदिर के करीब भुल्लन पान वाले की भी दुकान है. इस दुकान पर भी बड़ी संख्या में बनारसी पान के चाहने वाले आते हैं. इस दुकान की खास बात यह है कि हर दिन इस दुकान से बाबा विश्वनाथ के लिए भी पान तैयार किया जाता है. मंगला आरती के समय यह खास पान बाबा को भोग लगता है. कई पीढ़ियों से यह परंपरा चलती चली आ रही है.

इसके अलावा वाराणसी के नदेसर इलाके में ताम्बूलम नाम की फेमस पान की दुकान है. इस दुकान पर अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी बनारसी पान का स्वाद चख चुके हैं. इस दुकान पर भी आपको बनारसी पान के साथ इसकी कई वैरायटी मिलती हैं. इसकी कीमत 20 रुपये से लेकर 150 रुपये तक है. सुबह से रात तक यहां इनके कद्रदानों की भीड़ लगी रहती है.

इसके अलावा वाराणसी के नदेसर पर कृष्णा पान भंडार, महमूरगंज में बाबा जी बनारसी पान, गोदौलिया में गामा पान भंडार, कर्णघंटा में गुनमुन पान भंडार सहित कई दुकानें हैं, जहां बनारसी पान के चाहने वालों की खासी भीड़ होती है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.

First Published :

October 24, 2026, 13:49 IST

स्रोत: यह सामग्री News18 Hindi द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://hindi.news18.com/photogallery/uttar-pradesh/varanasi-famous-banarasi-pan-shops-kes
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें