बड़नगर-वाराणसी सेवा यात्रा बाइक रैली का स्वागत: अहमदगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, राष्ट्र...
बुलंदशहर के बड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही 'सेवा संकल्प यात्रा' बाइक रैली का शिकारपुर तहसील के अहमदगढ़ कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया। यह यात्रा राष्ट्रसेवा और जन जागरूकता का संदेश लेकर चल रही है।
भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रा में शामिल यात्रियों का उत्साह से स्वागत किया। कई कार्यकर्ता खुद भी रैली में शामिल होकर उनका उत्साह बढ़ाते दिखे।
जिला अध्यक्ष विकास सिंह चौहान ने बताया कि यह यात्रा सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के संकल्प को लोगों तक पहुंचाने का जरिया है। उन्होंने कहा कि यह युवाओं को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने और अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित कर रही है।
चौहान ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव से प्रेरित होकर, समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाना हम सभी का संकल्प है। अहमदगढ़ में स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खास उत्साह दिखा और 'भारत माता की जय' व 'वंदे मातरम्' के नारे गूंज उठे।
इस मौके पर मनोज शर्मा, डीके शर्मा, दिनेश गिरी, रूपेंद्र मीणा, लाखन गिरी, संजय पुरी, लवी शर्मा और सुभाष तेवतिया समेत कई लोग मौजूद रहे।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/bulandshahar/ahmadgarh/news/ahmadgarh-bjp-kary
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...