बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
पूर्वांचल

बनारस बनेगा गारमेंट हब: साड़ियों की नगरी का ग्लोबल अवतार, अमेरिका-यूरोप तक निर्यात; पूर्वांचल की बदलेगी पहचान

बनारस बनेगा गारमेंट हब: साड़ियों की नगरी का ग्लोबल अवतार, अमेरिका-यूरोप तक निर्यात; पूर्वांचल की बदलेगी पहचान
तस्वीर: Amar Ujala

बनारस बनेगा गारमेंट हब: साड़ियों की नगरी का ग्लोबल अवतार, अमेरिका-यूरोप तक निर्यात; पूर्वांचल की बदलेगी पहचान

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 26 Oct 2026 10:23 AM IST

साड़ी की नगरी काशी अब ग्लोबल गारमेंट हब बनेगी। सूरत से लेकर बेंगलुरु तक के दिग्गजों की नजर बनारस पर है। ऐसे में अब काशी में तैयार गारमेंट्स का अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों में निर्यात होगा।

वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

काशी अब पारंपरिक हथकरघा और बनारसी साड़ियों के गौरव के साथ-साथ आधुनिक औद्योगिक वस्त्र निर्माण (रेडीमेड गारमेंट्स) के एक प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से उभर रही है। देश के प्रमुख टेक्सटाइल समूहों में शुमार अरविंद लिमिटेड की नई इकाई का उद्घाटन रविवार को राजातालाब के खोचवां में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस यूनिट की स्थापना पर करीब 150 करोड़ रूपये का निवेश किया गया है। इस परियोजना के जमीन पर उतरने के साथ ही राज्य सरकार ने देशभर के बड़े वस्त्र एवं परिधान निवेशकों को पूर्वांचल और विशेषकर वाराणसी में निवेश करने का खुला न्योता दिया है। जिसके बाद बैंग्लोर, अहमदाबाद और सूरत के बड़े निवेशक वाराणसी में निवेश की तैयारी में हैं।



खोचवां संयंत्र में आधुनिक सिलाई, कटिंग और फिनिशिंग मशीनों के साथ विश्वस्तरीय मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं स्थापित की गई हैं, जिससे उच्च गुणवत्ता वाले रेडीमेड गारमेंट्स का बड़े पैमाने पर उत्पादन संभव होगा। इस यूनिट से स्थानीय युवाओं, विशेष रूप से महिलाओं को बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।



स्थानीय हुनरमंद कारीगरों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनकी उत्पादकता और आय दोनों बढ़ाने का खाका तैयार किया गया है। इसके अलावा इस प्लांट में बनने वाले उच्च-मानक परिधानों को न केवल घरेलू बाजार में भेजा जाएगा, बल्कि अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों में निर्यात करने की भी पूरी तैयारी है।

स्रोत: यह सामग्री Amar Ujala द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/banaras-to-become-garment-hub-city-of-sar
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें