बनारस बनेगा इंडस्ट्रियल हब: अब वंदे भारत के इंजन, हवाई जहाज के पार्ट्स और टर्बाइन भी काशी में बनेंगे
बनारस में अब वंदे भारत जैसी ट्रेनों के इंजन, हवाई जहाज के पार्ट्स, औद्योगिक वाल्व, थर्मल (कोयला आधारित), गैस और हाइड्रो (जल विद्युत) पावर प्लांट के लिए स्टीम व गैस टर्बाइन भी बनेंगे। कई बड़े होटल भी खुलेंगे। इससे औद्योगिक विकास में तेजी आएगी। साथ ही रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी।
जिले में औद्योगिक निवेश को गति देने के लिए भेल, कैंपा कोला और वीफॉर्म टेक्नोपैक सहित 76 बड़ी कंपनियां पूंजी लगाने जा रही हैं। उद्योग विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 201 एमओयू के जरिये जिले में कुल 24,187 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित किया गया है। इसमें अब तक 125 परियोजनाएं पूरी तरह धरातल पर उतरकर ऑपरेशनल हो चुकी हैं। इनमें 9,180 करोड़ रुपये की पूंजी का वास्तविक निवेश हो चुका है। इन स्थापित व प्रस्तावित इकाइयों में मोबाइल, कार, बस, ट्रक और रेलवे के आवश्यक पार्ट्स का उत्पादन शामिल है।
उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि वाराणसी पूर्वांचल के एक प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में तेजी से उभर रहा है। वंदे भारत के इंजन पार्ट्स, टर्बाइन और एविएशन कंपोनेंट्स जैसी अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों से लेकर बड़े होटलों तक निवेश हो रहे हैं।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/vande-bharat-engines-aircraft-parts-and-t
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
PM मोदी ने मेट्रो में किया सफर, बच्चों से की बात, काशी को क्यों किया याद
एडवेंचर मास्टर्स हॉकी कप में बनारस टीम ने जीता कांस्य: खिलाड़ियों का मोहनसराय चौराहा पर हुआ स्वागत
वाराणसी में पिशाचमोचन कुंड का होगा सुंदरीकरण: CCTV कैमरे-लाइटें लगेंगे, ओपन जिम भी बनेगा; पितृपक्ष से पहले ...