बनारस के बाढ़ पीड़ितों का हाल जानेंगे सीएम योगी, करेंगे हवाई निरीक्षण
बनारस के बाढ़ पीड़ितों का हाल जानेंगे सीएम योगी, करेंगे हवाई निरीक्षण
सीएम योगी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करेंगे. साथ ही शिविर में जाकर ज़रूरतमंदों में राहत सामग्री का वितरण करेंगे.
सीएम योगी वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करेंगे.
(
ईटीवी भारत
)
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
2 Min Read
वाराणसी : मुख्यमंत्री का योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं, जहां वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करेंगे और उसके साथ ही शिविर में जाकर ज़रूरतमंदों में राहत सामग्री का वितरण करेंगे.
बता दें कि, बीते दिनों पीएम मोदी ने भी फोन करके वाराणसी जिलाधिकारी और मेयर से बातचीत करके वाराणसी में बाढ़ प्रभावित लोगों का हाल जाना था. और इसके साथ ही सभी लोगों तक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया था.
वाराणसी आएंगे सीएम योगी
इसी क्रम में आज सीएम योगी एक दिवसीय दौरे पर शाम 4 बजे वाराणसी पहुंचेंगे, जहां आजमगढ़ से वाराणसी पुलिस लाइन आएंगे. यहां सीएम वाराणसी जिलाधिकारी और मंडलायुक्त के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी देंगे. उसके बाद वह यहां मौज़ूद बाढ़ राहत शहर में भी जाएंगे, जहां ज़रूरतमंदों में राशन सामग्री का वितरण करेंगे.
CM योगी शिविर में जाकर ज़रूरतमंदों में राहत सामग्री का वितरण करेंगे. (ईटीवी भारत)
बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का करेंगे वितरण
जानकारी के अनुसार हवाई निरीक्षण करने के बाद सीएम पुलिस लाइन जाएंगे, जहां से सड़क मार्ग से शिवपुर में मौज़ूद विद्या विहार इंटर कॉलेज राहत शिविर पहुंचेंगे. वहां रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ बातचीत करेंगे और उन्हें राहत सामग्रियों का वितरण करेंगे उसके बाद मुख्यमंत्री बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार जाएंगे दर्शन पूजन करेंगे और उसके बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे.
बता दें कि दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आई बाढ़ का जायजा लिया. पीएम ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति के बारे में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोन पर बात की थी. प्रधानमंत्री ने नदी के जल स्तर और राहत शिविरों में की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली थी.
प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि बाढ़ राहत कार्यों की लगातार निगरानी की जाए और प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राहत कार्य करते समय बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की विशेष ज़रूरतों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए.
संबंधित ख़बरें
September 5, 2026 at 4:59 PM IST
September 5, 2026 at 4:55 PM IST
September 5, 2026 at 4:42 PM IST
September 5, 2026 at 4:29 PM IST
मूल लिंक: https://www.etvbharat.com/hi/state/cm-yogi-to-visit-varanasi-to-assess-the-situation-of-fl
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी में सीवर और बरसाती पानी के जमाव से आजिज लोगों ने विधायक संग जीएम को बैठाया
सीपी, डीएम ने प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और रोपवे की प्रोग्रेस रिपोर्ट भेजी गई पीएमओ, इस महीने काशी को मिलेगी सौगात, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन