बनारस स्टेशन से शातिर मोबाइल स्नेचर गिरफ्तार: एक लाख से अधिक का मोबाइल बरामद, चलती ट्रेन से उतरने में एक्सप...
बनारस स्टेशन से शातिर मोबाइल स्नेचर गिरफ्तार:एक लाख से अधिक का मोबाइल बरामद, चलती ट्रेन से उतरने में एक्सपर्ट
वाराणसी3 घंटे पहले
वाराणसी जीआरपी ने पकड़ा शातिर मोबाइल स्नेचर। चलती ट्रेन से उतरने में एक्सपर्ट।
वाराणसी जीआरपी, आपीएफ और CIB ने वाराणसी के बनारस स्टेशन पर संयुक्त कार्रवाई में शातिर मोबाइल स्नेचर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी रोहित बनवासी के पास से एक लाख से अधिक के चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं। जिसे वो बेचने की फिराक में बनारस स्टेशन की बंद पड़ी पार्किंग के बरगद के पेड़ के पास बैठा था। जब इसे जीआरपी ने पकड़ लिया।
फिलहाल पकड़े गए आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। उसके पास से 5 मोबाइल बरामद हुए हैं। उसने कई अन्य शातिर मोबाइल स्नेचरों के नाम भी बताए हैं। जो ट्रेन में स्नेचिंग करते हैं। उनकी भी जीआरपी और आरपीएफ तलाश कर रही है।
बनारस स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से हुआ शातिर मोबाइल स्नेचर गिरफ्तार।
चेकिंग के दौरान मिला संदिग्ध युवक
जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया - हमारे पुलिसकर्मी और आरपीएफ की टीम, CIB के अधिकारियों के साथ बनारस स्टेशन पर रूटीन चेकिंग के दौरान गश्त कर रही थी। इसी दौरान शाम 6 बजे सर्कुलेटिंग एरिया में बंद पड़ी पार्किंग में मौजूद बरगद के पेड़ के चबूतरे पर एक संदिग्ध युवक बैठा दिखाई दिया। जिसके पास एक पिट्ठू बैग था। उससे जब पूछताछ की गयी तो वह वहां से जाने लगा। जिसके बाद उसे पकड़ कर जीआरपी पोस्ट पर लाया गया।
जीआरपी इन्स्पेक्टर रजोल नागर ने दी जानकारी।
बैग से मिले पांच मोबाइल कीमत 1 लाख से अधिक
रजोल नागर ने बताया - जीआरपी पोस्ट पर लाने के बाद हमें सूचना मिली। जिसके बाद आरपीएफ अधिकारियों के साथ बनारस स्टेशन पहुंचे। यहां उससे पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम रोहित बनवासी निवासी रानी पोखरा, शिवपुर और स्थायी पता कठराव जिला जौनपुर बताया। उसके बैग से पुलिस ने पांच मोबाइल बरामद किये जिनके बारे में उसने बताया कि यह सभी ट्रेन में चोरी किए गए मोबाइल हैं। ऐसे में हमने जब रिकार्डचेक किया तो एक मोबाइल थाने पर दर्ज मुकदमा संख्या 220/2026 से संबंधित था।
चलती ट्रेन से उतरने में एक्सपर्ट है शातिर रोहित बनवासी।
चलती ट्रेन से उतरने में एक्सपर्ट
रजोल नागर ने बताया - रोहित बनवासी ट्रेन पर स्टेशन पर बैठ जाता था और मोबाइल चला रहे लोग जो दरवाजे के पास बैठे होते थे उन्हें अपना शिकार बनाता था। इसके बाद आउटर आने पर सुनसान जगह देखकर मोबाइल छीनकर चलती ट्रेन से उतर जाता था। रोहित को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/news/banaras-station-mobile-snatcher-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी में एयर शो, 25 अक्टूबर को आ सकते हैं पीएम मोदी, 50 सेक्टर में बंटा शहर, 5000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
भीड़भाड़ और लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात, हरदोई से होकर गुजरेगी दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन
दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! घर के अंदर मिला 30 क्विंटल पटाखे का स्टॉक