बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
शिक्षा

बीएचयू में एक नवंबर को लगेगा मेगा कैंप

बीएचयू में एक नवंबर को लगेगा मेगा कैंप
तस्वीर: Amar Ujala

वाराणसी। पात्र लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक नवंबर को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन सभागार में मेगा कैंप लगाया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसकी तैयारी कर रहा है। अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। प्राधिकरण के सचिव राजीव मुकुल पांडेय ने बताया कि शिविर की जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए सभी विकास खंडों में प्री-कैंप लगाए जा रहे हैं। बैठक में अपर जिला जज संध्या श्रीवास्तव, सर्वजीत सिंह और यजुवेंद्र विक्रम सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो

स्रोत: यह सामग्री Amar Ujala द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/a-mega-camp-will-be-held-at-bhu-on-novemb
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें