भाजपा का सेवा संकल्प अभियान: वडनगर वाराणसी यात्रा पहुंची पलामू
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर वाराणसी यात्रा रविवार को पलामू पहुंची. नीरज कुमार की रिपोर्ट.
किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम (पलामू)
(
Etv Bharat
)
2 Min Read
पलामूः जिला में भारतीय जनता पार्टी के विधायक किसानों के लिए रेडियो खोलेंगे. रेडियो के माध्यम से किसानों को खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी.
भारतीय जनता पार्टी का सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर वाराणसी यात्रा रविवार की शाम पलामू पहुंची. झारखंड में यात्रा का नेतृत्व रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ कर रहे हैं. यात्रा के दौरान ही पलामू के चियांकि स्थित क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र में किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसी कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों से किसान रेडियो खोलने का आग्रह किया है.
उन्होंने कहा कि किसान रेडियो खोलने में लगभग 50 लाख रुपए की लागत आएगी. किसान रेडियो के खुल जाने से किसानों को फसल और खेती के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. संजय सेठ ने कहा कि केंद्र की सरकार किसानों के लिए पैसा दे रही है लेकिन राज्य की सरकार पैसा नहीं दे रही है. संजय सेठ ने किसानों से मोटे अनाज का उत्पादन का आग्रह किया.
पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि अगले एक वर्ष में पलामू में सिंचाई की सुविधा बढ़ जाएगी और हालात बदल जाएंगे. जलाशयों को पाइप लाइन से जोड़ने की परियोजना पूरी होने की उम्मीद है. किसानों को हर मौसम में खेती के लिए पानी आसानी से उपलब्ध हो जाएगा. इस दौरान डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पांकी के विधायक डॉक्टर शशिभूषण मेहता, भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष अमित तिवारी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे.
वडनगर वाराणसी यात्रा छत्तीसगढ़ के रास्ते झारखंड के गुमला में प्रवेश किया और रविवार को पलामू पहुंचा है. बाइक से शुरू हुई यात्रा पलामू के रास्ते वाराणसी तक जाएगी. रविवार की देर रात मेदिनीनगर के साहित्य समाज चौक पर यात्रा के दौरान सभा का आयोजन किया गया. वहीं गंगा आरती का भी आयोजन किया गया.
इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर सेवा संकल्प अभियान की हुई शुरुआत, रक्तदान के साथ आयोजित हुए कई कार्यक्रम
इसे भी पढ़ें- 17 सितंबर से शुरू होगा झारखंड बीजेपी का सेवा संकल्प अभियान, बाबूलाल मरांडी ने दी कार्यक्रम की जानकारी
इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी के जन्मदिन पर मनाया जाएगा दीपोत्सव, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
संबंधित ख़बरें
October 5, 2026 at 10:55 AM IST
October 5, 2026 at 10:25 AM IST
October 5, 2026 at 10:16 AM IST
October 5, 2026 at 10:09 AM IST
मूल लिंक: https://www.etvbharat.com/hi/state/bjp-seva-sankalp-abhiyan-vadnagar-varanasi-yatra-reache
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...