भाजपा की 'कर्मभूमि से जन्मभूमि' बाइक यात्रा कासगंज आएगी: वाराणसी से बड़नगर तक जाएगी, 29 सितंबर को होगा स्वागत
अमित यादव | कासगंज19 घंटे पहले
कासगंज में भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार दोपहर 2 बजे सेवा संकल्प अभियान को लेकर एक बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय महामंत्री रुद्रलक्ष्मीकांत अवस्थी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत और अमापुर विधायक हरिओम वर्मा भी उपस्थित थे।
बैठक में 'कर्मभूमि से जन्मभूमि' बाइक यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह यात्रा वाराणसी से बड़नगर तक होगी। इसमें करीब 500 युवा 250 बाइकों पर सवार होकर अलग-अलग रास्तों से बड़नगर पहुंचेंगे।
कासगंज जिले से युवा मोर्चा के पांच कार्यकर्ता भी इस यात्रा में शामिल होंगे। इनमें जिला उपाध्यक्ष प्रशांत राजपूत, यश उपाध्याय, सुधांशु मौर्य, विन्रम अग्रवाल और अंकुल प्रजापति शामिल हैं। बैठक में बताया गया कि यह बाइक यात्रा 29 सितंबर को कासगंज जिले में आएगी। यात्रा के कासगंज पहुंचने पर युवा मोर्चा और भाजपा के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे।
रात के खाने का इंतजाम किया जाएगा
यात्रा का रात का पड़ाव अमापुर विधानसभा क्षेत्र के सहावर कस्बे के जलमालपुर गांव में होगा। यहां जनसंवाद, नुक्कड़ नाटक और रात के खाने का इंतजाम किया जाएगा। अगले दिन पेड़ लगाने के कार्यक्रम के बाद बाइक यात्रा सहावर से आगे बढ़ेगी और थाना दरियावगंज होते हुए फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज के लिए रवाना होगी।
इस मौके पर जिला महामंत्री आकाशदीप रानू, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत राजपूत, रोहित सोलंकी, मुकेश कुमार, विकास निर्भय, राहुल अग्रवाल, अक्षय कुमार, विवेक, संकल्प, यश, सत्यम, सुधांशु, रविकांत, अमरदीप, अनिल, मुकेश, अंशुल अग्रवाल, नरेंद्र, वीरू, अभिषेक, शिवकुमार और शुभम समेत कई लोग मौजूद थे।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/kasganj/news/kasganj-bjp-karmbhumi-janmabhumi-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
दो लाख आंगनबाड़ी सेंटर्स को अपग्रेड कर रही सरकार : अन्नपूर्णा
वाराणसी में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम, CM योगी समेत कई बड़े नेता हुए शामिल
काशी में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ - 'प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को दो-दो यूनिफार्म देगी सरकार'