गुरुवार, 10 सितंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

भाजपा ने निकाली यात्रा, काशी से लाए पवित्र कलश की पूजा की

भाजपा ने निकाली यात्रा, काशी से लाए पवित्र कलश की पूजा की
तस्वीर: Dainik Bhaskar

.

संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा मंडल द्वारा विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान निकाली गई कलश यात्रा गुरूर पहुंची, जहां काशी-वाराणसी से लाए गए पवित्र कलश की पूजा की गई। इसके बाद कलश यात्रा का गुरूर में समापन हुआ। कलश यात्रा के गुरूर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान संत रविदास महाराज के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

आयोजन के दौरान काशी-वाराणसी से लाए गए पवित्र कलश को श्रद्धापूर्वक स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में संत रविदास महाराज के जीवन एवं उनके सामाजिक संदेशों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है।

कलश यात्रा कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकेश्वर पांडेय, तेजराम साहू, यदिप गोल्डी साहू, राकेश सिन्हा, होमेशंकर साहू, जागेश्वर साहू, यालेख साहू, संजय साहू, तुलाराम साहू, भुवन साहू, हीरामणि साहू, केजूराम साहू, अशोक सिन्हा, द्वारिका सिन्हा, सुरेंद्र साहू, कौशिल्या सिन्हा, सावित्री साहू, उर्वशी साहू, हरिश माला, तेजराम साहू एवं विसम्भर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/durg-bhilai/gurur/news/bjp-takes-out-procession
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें