भाजपा नेता काशी तिवारी सकरा रामनगर में मां दुर्गा की: पूजन-अर्चन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
अमेठी विधानसभा क्षेत्र के सकरा रामनगर में शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन भाजपा नेता काशी तिवारी नवदुर्गा पूजा समिति के पंडाल में पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और आरती उतारकर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान काशी तिवारी ने मां भगवती से सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की।
पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं में आस्था और भक्ति का माहौल दिखा। भक्तों ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए। इस मौके पर दिनेश कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, विकास सिंह और सूरज सिंह समेत गांव के कई वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।
शारदीय नवरात्रि में अमेठी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में दुर्गा पूजा समितियां धार्मिक आयोजन कर रही हैं, जिनमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/amethi/jangalramnagar/news/amethi-sakra-ramnag
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/amethi/jangalramnagar/news/amethi-sakra-ramnag
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...