सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

भाजपा नेता के निधन पर पीएम-मोदी ने भेजा संवेदना पत्र: वाराणसी में सार्वजनिक जीवन में योगदान को सराहा

भाजपा नेता के निधन पर पीएम-मोदी ने भेजा संवेदना पत्र: वाराणसी में सार्वजनिक जीवन में योगदान को सराहा
तस्वीर: Dainik Bhaskar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने परिवार को संवेदना पत्र भेजा।

सुरेश सिंह गौतम भाजपा वाराणसी जिले के महामंत्री संजीव सिंह गौतम के बड़े पिता थे। वे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भी रहे थे।

प्रधानमंत्री कार्यालय से 9 अक्टूबर को भेजे गए शोक पत्र में पीएम मोदी ने गौतम के सार्वजनिक जीवन में योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौतम जी ने कई जिम्मेदारियां अच्छे से संभालीं और वाराणसी समेत कई जगहों पर संघ के विचारों से लोगों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री ने पत्र में लिखा कि उनके जाने से परिवार के जीवन में जो खालीपन आया है, उसे शब्दों में बताना मुश्किल है। उन्होंने ईश्वर से परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/gaura/news/varanasi-pm-modi-condolenc
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें