सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

बिल में बनाने में देरी अफसरों के गले की फांस बनी

बिल में बनाने में देरी अफसरों के गले की फांस बनी
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: वाराणसी में लगभग 12 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल पांच दिन की देरी से बने हैं, जिससे अफसरों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। आईटी सेल के अधिकारी मीटर रीडिंग देर से भेजने का दावा कर रहे हैं, जबकि जीएमआर और जीनस के अधिकारी इसका खंडन कर रहे हैं। निदेशक ने लापरवाह अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लगभग 12 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल पांच दिन देरी से बनाने का मामला अफसरों के गले की फांस बन गया है। गर्दन बचाने के लिए वे एकदूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं। चर्चा यहां तक है कि बुधवार को आईटी सेल, स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी जीएमआर और जीनस के अफसरों में तनातनी रही।

बिजली बिलों की समस्या

आईटी सेल के अफसरों की दलील है कि रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम (आरएमएस) के पास मीटर रीडिंग समय से नहीं भेजी गई। इसकी वजह से बिल बनाने में देरी हुई। उधर, जीएमआर और जीनस के अफसरों का दावा इससे उलट है। उनका कहना है कि एडवांस मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर (एमएमआईएसपी) से मीटर रीडिंग समय से भेजी गई थी।

अधिकारियों की जवाबदेही

हालांकि हर महीने बिल बनाने में आईटी सेल के अफसरों के लापरवाही बरतने की बात आम है। एमडी ने ‘हिन्दुस्तान’ में प्रकाशित खबर पर सख्त रुख अख्तियार किया। उन्होंने संबंधित अफसरों से जवाब-तलब करने का निर्देश दिया है। निदेशक (कमर्शियल) शिशिर कुमार ने आईटी सेल, जीएमआर और जीनस के अफसरों से बिल बनाने में देरी के मामले में पूछताछ की। लापरवाही बरतने पर उन्हें फटकार लगाई। बता दें कि आईटी सेल और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनियों की लापरवाही से लगभग 12 लाख उपभोक्ताओं के बिल पांच दिन देरी से बने थे। इनमें लगभग तीन लाख बिल मंगलवार को जल्दबाजी में बनाए गए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि उस दिन पावर कारपोरेशन के चेयरमैन को समीक्षा करनी थी। निदेशक ने मामले में जांच शुरू कर दी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बिजली बिलों में देरी का मुख्य कारण क्या है?−

बिजली बिलों में देरी का मुख्य कारण आईटी सेल के अधिकारियों द्वारा मीटर रीडिंग समय से नहीं भेजी गई।

✦कितने उपभोक्ताओं के बिलों में देरी हुई है?+

✦इस मामले की शिकायत किसने की?+

✦निदेशक द्वारा क्या निर्देश दिया गया है?+

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-delay-in-electricity-bills-affe
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें