चायपान के खर्च में मेमू से सफर हो जाएगा : योगी
Varanasi News: वाराणसी में ट्रेनों के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेमू ट्रेनों के किफायती सफर और रेलवे की आधुनिक सुविधाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर से स्थानीय लोगों को लाभ हुआ है और काशी के स्टेशनों पर सफाई व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बरेका कैंटीन में कर्मचारियों के साथ भोजन किया और उनकी समस्याओं पर चर्चा की।
Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस स्टेशन पर ट्रेनों के उद्धाटन समारोह में कहा कि आप जितना पैसा चायपान पर खर्च करते हैं, उतने में मेमू ट्रेनों से महीने भर का सफर हो जाएगा। आज रेलवे आधुनिक स्वरूप में आ गया है। सीएम बोले, फ्रेट कॉरिडोर से भी स्थानीय लोगों को बहुत फायदा हुआ है। आज काशी में सभी स्टेशनों पर सफाई के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ये सुविधाएं प्रदेश के 157 स्टेशनों पर मिली हैं। पहले रेल पटरियों पर बहुत गंदगी रहती थी, बदबू आती थी लेकिन आज इन सभी को मजबूत इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प और विश्वास से खत्म करते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। आज काशी में घाटों पर सभी आधुनिक सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है। योगी बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो दृढ़ संकल्प लिया था, उसका परिणाम दिख रहा है।
समारोह में रेलवे की आधुनिक सुविधाओं पर जोर
लघु फिल्म का प्रदर्शन हुआ
भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान स्लीपर वंदेभारत की खूबियों पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।
ये विशिष्टजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, एमएसएमई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत की प्रशासक पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ. अवधेश सिंह, डॉ. सुनील पटेल, एमएलसी श्याम नारायण सिंह 'विनीत सिंह', विशाल सिंह चंचल, अन्नपूर्णा सिंह, राय धर्मेंद्र सिंह, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, अपर पुलिस कमिश्नर शिवहरी मीणा, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार समेत सम्बन्धित विभागों और रेलवे के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
बच्चों से संवाद और यात्रियों का अभिवादन
बच्चों से संवाद, यात्रियों का अभिवादन किया
स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन से पहले सीएम योगी और रेलमंत्री ने स्लीपर ट्रेन में बैठे केंद्रीय विद्यालय, बरेका के बच्चों से संवाद किया। वंदेभारत, विकसित भारत, स्वच्छता समेत अन्य विषयों पर बातें हुईं। बच्चे सीएम योगी को अपने बीच पाकर अभिभूत दिखे। ट्रेन की रवानगी के समय सीएम योगी और रेलमंत्री ने हाथ हिलाकर यात्रियों का अभिवादन किया। यात्रियों ने उसी तरह जवाब दिया।
रेलमंत्री का एयरपोर्ट पर स्वागत
एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
नई दिल्ली से विमान से शनिवार सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का पिंडरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने स्वागत किया। यहां से सड़क मार्ग से रेलमंत्री काशी स्टेशन रवाना हुए।
बरेका कैंटीन में कर्मचारियों के साथ भोजन
इनसेट (फोटो: बीएलडब्ल्यू 01: बरेका कैंटीन में कर्मचारियों के भोजन करते रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव)
बरेका की कैंटीन में किया लंच
रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार दोपहर बरेका पहुंचे। वहां उन्होंने भारतरत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरे का आत्मीय क्षण तब देखने को मिला, जब रेलमंत्री ने बरेका कर्मचारी कैंटीन में कर्मचारियों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया। भोजन के लिए उन्होंने 40 रुपये दिये। भोजन में चावल, अरहर की दाल, रोटी, गोभी-आलू की सब्जी, पापड़ और सलाद था। उन्होंने लाइन में लगकर खाना लिया और कर्मचारियों के बीच में बैठकर खाया। कर्मचारियों से बातचीत भी करते रहे। उनकी बरेका कर्मचारी परिषद, एससी/एसटी एसोसिएशन, बीएलडब्ल्यू मजदूर संघ एवं मेंस कांग्रेस ऑफ बीएलडब्ल्यू के प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं, सुझावों एवं मांगों पर चर्चा हुई।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦योगी आदित्यनाथ ने मेमू ट्रेनों के सफर के बारे में क्या कहा?−
उन्होंने कहा कि चायपान पर खर्च होने वाली उतनी राशि में मेमू ट्रेनों से महीने भर का सफर हो जाएगा।
✦स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन से पहले सीएम योगी और रेलमंत्री ने किनसे संवाद किया?+
✦अश्विनी वैष्णव ने बरेका कर्मचारी कैंटीन में भोजन के लिए कितने रुपये दिए?+
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-yogi-adityanath-highlights-mode
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का 98% काम पूरा: 2 दिसंबर को उद्घाटन की तैयारी,जय शाह और राजीव शुक्ला जल्द ही करें...
ऊपर सिक्स लेन रोड, नीचे फोर लेन रेल लाइन, गंगा में बनेगा सबसे हाईटेक ब्रिज, पश्चिम बं...
ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम