दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा ने किया नमन: वाराणसी में जिलाध्यक्ष बोले- अंतिम व्यक्ति के विकास से ही होगा...
वाराणसी में शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। यह कार्यक्रम रोहनिया केशरीपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप जलाकर, माल्यार्पण और फूल चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय का दर्शन दिया। इससे समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का रास्ता दिखा।
पटेल ने बताया कि उपाध्याय का मानना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा, तब तक देश का असली विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारें इसी अंत्योदय के विचार को आगे बढ़ा रही हैं।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, संजय सोनकर, अजय दूबे, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ‘मिंटू’, अमित पटेल ‘रिंकू’, उषा राज मौर्या, जिला मंत्री खुशबू सिंह, उदय पटेल, बृजेश राजभर, विजय राज यादव, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, पंकज सिंह, सुनील मिश्रा, अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह, ओपी पटेल और अजय पटेल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। आखिर में सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/sewapuri/news/varanasi-bjp-deendayal-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...