सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! घर के अंदर मिला 30 क्विंटल पटाखे का स्टॉक

दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! घर के अंदर मिला 30 क्विंटल पटाखे का स्टॉक
तस्वीर: Punjab Kesari

Varanasi Police Raid: दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश की वाराणसी पुलिस ने पटाखों के बड़े स्टॉक का भंडाफोड़ किया है।  कैंट थाना क्षेत्र की एक रिहायशी कॉलोनी में बने मकान से करीब 30 क्विंटल पटाखे बरामद किए गए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे मिलने के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मौके पर मौजूद राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं  पटाखे रखने का वैध लाइसेंस भी नहीं पाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  यह पूरा मामला वाराणसी की कुंज विहार रिहायशी कॉलोनी का है। पुलिस को मुखबिर के जरिए जानकारी मिली थी कि यहां एक मकान में भारी मात्रा में पटाखे जमा किए गए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद रही। जब पुलिस ने मकान की तलाशी ली, तो वहां पटाखों का बड़ा भंडार मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बरामद पटाखे  का कुल वजन करीब 30 क्विंटल यानी 3,000 किलोग्राम है।

लाइसेंस नहीं मिलने पर हुई गिरफ्तारी

छापेमारी के दौरान मकान में राहुल गुप्ता मौजूद था। पुलिस ने उससे इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे रखने के लिए जरूरी लाइसेंस दिखाने को कहा। लेकिन, वह लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मकान में मिले सभी पटाखों को जब्त कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पटाखों का स्टॉक किस मकसद से जमा किया गया था।

सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय

किसी रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे जमा होना सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है। पटाखों में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों की वजह से आग लगने का खतरा बना रहता है। ऐसी जगह पर आग लगने की स्थिति में आसपास के घरों और उनमें रहने वाले लोगों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

खासकर दीपावली के समय पटाखों की खरीद-बिक्री बढ़ जाती है। इस दौरान उनके सुरक्षित भंडारण पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। नियमों के अनुसार, जहां लाइसेंस जरूरी है, वहां संबंधित परमिशन  लेना और सुरक्षा मानकों का पालन करना आवश्यक है। वजह से पुलिस और प्रशासन त्योहार के दौरान पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखते हैं।

कहां से आए पटाखे, अब इस सवाल का जवाब तलाश रही पुलिस

पुलिस की कार्रवाई के बाद अब कई सवाल सामने आए हैं। आखिर 3,000 किलो पटाखे एक रिहायशी मकान में क्यों रखे गए थे? इन्हें कहां से खरीदा गया था और इनकी बिक्री कहां की जानी थी? क्या इस पूरे मामले में किसी दूसरे व्यक्ति की भी भूमिका है?

फिलहाल इन सवालों की जांच की जा रही है। एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक के अनुसार, पुलिस ने पटाखे जब्त कर लिए हैं और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत, खाना खाने के बाद हुआ हादसा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

स्रोत: यह सामग्री Punjab Kesari द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.punjabkesari.com/uttar-pradesh/varanasi-police-raid-30-quintal-firecrackers-st
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें