मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस ने पकड़ा पटाखों का जखीरा, मकान के अंदर छिपाकर रखा था माल

दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस ने पकड़ा पटाखों का जखीरा, मकान के अंदर छिपाकर रखा था माल
तस्वीर: ETV Bharat

ETV Bharat / state

दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस ने पकड़ा पटाखों का जखीरा, मकान के अंदर छिपाकर रखा था माल

छापेमारी कर पुलिस ने 65.300 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं. मकान मालिक संजय गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है.

मकान के अंदर छिपाकर रखा था पटाखा.

(

Photo Credit; ETV Bharat

)

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

2 Min Read

वाराणसी : दीपावली से पहले पटाखों की बिक्री की तैयारी के बीच वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सरायनंदन-खोजवा स्थित एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने 65.300 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं. मामले में मकान मालिक संजय गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपित पटाखों के भंडारण से संबंधित लाइसेंस नहीं दिखा सका.

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया, 18 अक्टूबर की रात उपनिरीक्षक मनोज कुमार चौहान अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान किरहिया तिराहे पर मुखबिर से सूचना मिली कि सरायनंदन कॉलोनी स्थित एक मकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे गए हैं. सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुलाकर टीम ने बताए गए मकान पर छापा मारा.

मकान मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार. (Video Credit; ETV Bharat)

गत्तों में मिले अलग-अलग ब्रांड के पटाखे : मकान के अंदर जांच के दौरान पुलिस को गत्तों में रखे विभिन्न ब्रांड के पटाखे मिले. पूछताछ में संजय गुप्ता ने बताया कि वह बच्चों की खिलौना बंदूक और छोटे पटाखे बेचता है. दीपावली नजदीक होने के कारण उसने पटाखे मंगाए थे. पुलिस ने भंडारण का लाइसेंस मांगा, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका.

तलाशी के दौरान मोरी छाप, मिनी बुलेट, रेड स्पार्कल, ओरिजनल वंडर, कलर स्पार्कल, ग्राउंड स्पार्कल और चुटपुटिया समेत कई ब्रांड के पटाखे बरामद हुए. इनका कुल वजन 65.300 किलोग्राम बताया गया है. पुलिस ने करीब 1.200 किलोग्राम पटाखों का नमूना तैयार कर सील किया और शेष पटाखों को भी सुरक्षित तरीके से सील कर दिया.

रात 10:30 बजे हुई गिरफ्तारी : पुलिस ने आरोपी संजय गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 287 और विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9बी के तहत कार्रवाई करते हुए रात करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी की सूचना उसकी पत्नी सुनीता देवी को दी गई. कार्रवाई के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने छापेमारी की वीडियोग्राफी भी कराई.

संबंधित ख़बरें

October 20, 2026 at 10:44 AM IST

October 20, 2026 at 10:40 AM IST

October 20, 2026 at 10:22 AM IST

October 20, 2026 at 10:01 AM IST

स्रोत: यह सामग्री ETV Bharat द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.etvbharat.com/hi/state/varanasi-police-seize-a-large-stock-of-firecrackers-the
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें