गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

देव दीपावली पर पर्यटकों को मिलेगा दिव्य काशी अनुभव

देव दीपावली पर पर्यटकों को मिलेगा दिव्य काशी अनुभव
तस्वीर: Hindustan

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने वाराणसी में देव दीपावली 2026 का अनुभव लेने के लिए चार दिन और तीन रात का विशेष टूर पैकेज शुरू किया है। यूपीएसटीडीसी के पैकेज बजट, डीलक्स और प्रीमियम श्रेणियों में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत प्रति व्यक्ति 15,999 रुपये से 31,999 रुपये तक है। पर्यटक वेबसाइट या फोन के जरिए बुकिंग कर सकते हैं।

लखनऊ, विशेष संवाददाता। वाराणसी के गंगा घाटों पर देव दीपावली-2026 की अलौकिक आभा को करीब से अनुभव करने की इच्छा रखने वाले पर्यटकों के लिए पर्यटन विभाग ने खास टूर पैकेज तैयार किया है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) ने चार दिन और तीन रात का विशेष ‘देव दीपावली-दिव्य काशी अनुभव’ टूर पैकेज तैयार किया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस पहल से देश-दुनिया से आने वाले पर्यटक काशी की प्राचीन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और देव दीपावली की भव्यता का एक ही यात्रा में अनुभव कर सकेंगे। इस संबंध में यूपीएसटीडीसी ने ‘बजट’, ‘डीलक्स’ और ‘प्रीमियम’ श्रेणियों में विशेष टूर पैकेज तैयार किए हैं।

पैकेज को ‘बजट’ (स्टैंडर्ड होटल), ‘डीलक्स’ (3 स्टार होटल) और ‘प्रीमियम’ (4/5 स्टार होटल) तीन श्रेणियों में रखा है। बजट पैकेज की कीमत 15,999 रुपये प्रति व्यक्ति, डीलक्स पैकेज 21,999 रुपये प्रति व्यक्ति और प्रीमियम पैकेज 31,999 रुपये प्रति व्यक्ति होगी। इच्छुक पर्यटक यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट upstdc.co.in अथवा 83030 19844 पर बुकिंग करा सकते हैं।

आज का सवालसवाल 1/5

भारत ने अक्टूबर 2026 में किस देश के साथ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज की तैयारी की?

मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!
स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/national/story-up-tourism-announces-dev-deepawali-2026-tour-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें