बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

दिल्ली से बनारस अब सिर्फ 3.5 घंटे में, वाराणसी से चंदौली को जोड़ने के लिए गंगा पर 1200 करोड़ से बनेगा डबल डेकर पुल

दिल्ली से बनारस अब सिर्फ 3.5 घंटे में, वाराणसी से चंदौली को जोड़ने के लिए गंगा पर 1200 करोड़ से बनेगा डबल डेकर पुल
तस्वीर: Jagran

जागरण संवाददाता, वाराणसी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुलेट ट्रेन परियोजना के नार्थ कारिडोर को मंजूरी दे दी है। यह कारिडोर दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, पटना, सिलीगुड़ी होते हुए गुवाहाटी तक जाएगा। वाराणसी से दिल्ली की दूरी 3.35 घंटे में पूरी होगी।

कहा कि बुलेट ट्रेन को लेकर प्रधानमंत्री का जो विजन है, उससे युवाओं, मध्यम आय वर्ग और छोटे उद्योगों से जुड़े कारीगरों को बहुत फायदा होगा। इस पहल के लिए लोग प्रधानमंत्री मोदी को अगले 100 सालों तक याद रखेंगे। बुलेट ट्रेन के निर्माण पूरी तरह से मेक इन इंडिया होगा, जिसे देश के युवाओं और वेल्डरों द्वारा तैयार किया जाएगा। पिलर से लेकर गर्डर तक भारत में ही तैयार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ देश की दूसरी और प्रदेश की पहली वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले रेल मंत्री ने ये बातें कहीं। रेल मंत्री ने वाराणसी से चंदौली को जोड़ने के लिए गंगा पर 1200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेल डबल डेकर पुल का नाम ‘नमो ब्रिज’ रखने की घोषणा भी की।

इस ब्रिज के ऊपरी हिस्से में छह लेन का हाईवे और नीचे चार रेलवे ट्रैक बनाए जाएंगे। तीन वर्षों में पूरी हो रही इस परियोजना की डिजाइन अगले 100 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई है। पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए रेल मंत्री ने कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश का रेल बजट महज 1100 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 20 हजार करोड़ रुपये हो गया है।

स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-bullet-train-north-corridor-delhivarana
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें