दिल्ली-वाराणसी-पटना बुलेट ट्रेन कॉरिडोर ने पकड़ी रफ्तार, NHSRCL ने रेल मंत्रालय को सौंपी DPR
Edited by: सुनील पाण्डेय|नवभारतटाइम्स.कॉम•15 Sept 2026, 6:58 am IST
Good News: दिल्ली-पटना-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर परियोजना में तेजी आ गई है। NHSRCL ने 865 किमी लंबे कॉरिडोर की DPR रेल मंत्रालय को सौंप दी है। इस प्रोजेक्ट के लिए 30 दिनों में ओएसडी और एजीएम स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति होगी, जो दिल्ली, वाराणसी, आगरा, लखनऊ और पटना में तैनात किए जाएंगे।
सांकेतिक तस्वीर (सौजन्य- एआई)पटना: दिल्ली-वाराणसी-पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) कॉरिडोर परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से काम शुरू हो गया है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने 865 किलोमीटर लंबे इस महत्वाकांक्षी कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रेल मंत्रालय को सौंप दी है। अब इस विशाल परियोजना को गति देने और इसके सुचारू संचालन के लिए शीर्ष अधिकारियों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।परियोजना को गति देने की कवायद
865 किलोमीटर लंबे इस दिल्ली-पटना हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) रेल मंत्रालय को सौंपे जाने के बाद अब प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परियोजना को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए शीर्ष स्तर पर अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए भारतीय रेलवे के योग्य वरिष्ठ टेक्नोक्रैट्स और अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।वरिष्ठ अधिकारियों की होगी नियुक्ति
- अधिसूचना जारी: NHSRCL ने वरिष्ठ टेक्नोक्रैट्स की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करते हुए 7 सितंबर 2026 को दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं।
- पद और अवधि: प्रतिनियुक्ति (deputation) के आधार पर तीन OSD (विशेष कार्य अधिकारी) और तीन AGM (अपर महाप्रबंधक) स्तर के अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।
- समय-सीमा: अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को अगले 30 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
- तैनाती के केंद्र: ये अधिकारी दिल्ली, नोएडा-नई दिल्ली, आगरा, लखनऊ, वाराणसी और पटना में तैनात रहकर परियोजना के जमीनी संचालन का जिम्मा संभालेंगे।
बिहार में बुलेट ट्रेन का संभावित मार्ग
बिहार के संदर्भ में ये बुलेट ट्रेन परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वाराणसी के रास्ते बिहार में प्रवेश करने के बाद यह कॉरिडोर बक्सर, आरा, पटना जैसे प्रमुख शहरों से गुजरते हुए आगे सिलीगुड़ी की ओर बढ़ेगा। इससे दिल्ली और पटना के बीच यात्रा के समय में भारी कमी आएगी, जिससे राज्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास को एक नई दिशा मिलेगी। बिहार में पटना इसका स्टॉपेज हो सकता है।स्थायी समाधान के साथ भविष्य की राह
रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली से सिलीगुड़ी तक का यह कॉरिडोर पूर्वी भारत में कनेक्टिविटी के लिहाज से एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। NHSRCL द्वारा नियुक्त किए जाने वाले अधिकारी परियोजना के सर्वेक्षण, भूमि अधिग्रहण, प्रशासनिक तालमेल और निर्माण कार्यों में समन्वय स्थापित करेंगे ताकि इस महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरा किया जा सके। माना जा रहा है कि इस कॉरिडोर से सरकार की नॉर्थ-ईस्ट तक पहुंच और भी आसान हो जाएगी।- तेज प्रताप यादव भेजे गए पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में किया था प्रदर्शन, देर रात हुई कार्रवाई
- भारत- नेपाल सीमा पर अब नहीं चलेगा संदिग्ध तत्वों का खुला खेल! लगाम लगाने की तैयारी का ब्लू प्रिंट तैयार, जानें
- Swatantra Bhardwaj: 'चिराग पासवान अपने बड़े भैया हैं', स्वतंत्र भारद्वाज के वीडियो को लेकर RJD ने दागे सवाल
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
स्रोत: यह सामग्री Navbharat Times द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/bihar/patna/good-news-delhi-varanasi-patna-bul
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
मूल लिंक: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/bihar/patna/good-news-delhi-varanasi-patna-bul
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...