दो लाख आंगनबाड़ी सेंटर्स को अपग्रेड कर रही सरकार : अन्नपूर्णा
By: Inextlive | Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 23:23:20 (IST)
वाराणसी (ब्यूरो)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को सीएम के साथ रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय पोषण अभियान की शुरुआत करने के बाद कहा कि विरासत से विकासवाराणसी (ब्यूरो)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को सीएम के साथ रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय पोषण अभियान की शुरुआत करने के बाद कहा कि विरासत से विकास
का मंत्र अपनाकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 14 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों से स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है। देश में 7.5 करोड़ बच्चे, 1.10 करोड़ गर्भवती महिलाओं को लाभ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के दो
लाख केंद्रों को सक्षम केंद्र के रूप में अपग्रेड कर रहे हैं। इसमें 24000 केंद्र यूपी में हैं। इन केंद्रों पर पोषण के साथ ही पढ़ाई भी कराई जाएगी। यहां एलईडी के साथ स्मार्ट क्लास की व्यवस्था होगी।
बच्चे खेल खेल में पढ़ना सीखेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि सरकार ने मातृत्व अवकाश भी 12 से बढ़ाकर 26 सप्ताह कर दिया है। सुकन्या योजना भविष्य सुरक्षित कर रहा है तो बेटी बचाओ
अभियान ने सोच बदला है। पिछले पोषण अभियान में 150 करोड़ जन जागरूकता के कार्यक्रम हुए। प्रदेश की महिला कल्याण बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि सुपोषित उत्तर प्रदेश के संकल्प को
योगी आदित्यनाथ आगे बढ़ा रहे हैं। पिछले साल पीएम मातृ वंदना योजना में 4.5 लाख पात्रों को 192 करोड़ 28 लाख जबकि इस साल जुलाई तक चार लाख महिलाओं को 125 करोड़ 66 लाख रुपये दिए जा चुके हैं।
सीएम ने लखनऊ के एक इंटर कालेज का उदाहरण देते हुए बताया कि यहां के एक स्कूल में प्रदेश के एक मुख्य सचिव ने इंटर तक की पढ़ाई की थी। जब मैं उस स्कूल में गया तो भवन पर पीपल का पेड़ उगा था,
बहुत दुख हुआ। आपरेशन कायाकल्प, आपरेशन अलंकार के जरिए स्कूलों को बेहतर कर रहे हैं। प्रदेश में 40 साल से ज्यादा पुराने 2100 स्कूलों का चयन कर उनका कायाकल्प किया जा रहा। बच्चे यूपी में
छात्र अटल टिकरिंग लैब के जरिए अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जान रहे हैं। रोबोटिक्स प्रयोगशाला के जरिए नवाचार में जुटे हैं। प्रदेश के कई स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित है। स्किल डेवलपमेंट के जरिए रोजगार
परक पढ़ाई को प्राथमिकता दिया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग से 1.60 करोड़ बच्चों को सरकार ड्रेस, स्वेटर, बैग, जूते, मोजे दे रही है। इससे ड्राप आउट रेट बेहतर हुआ है.
रामनगर स्थित राजकीय बालिका व राजकीय बाल गृह में बुधवार शाम केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची। उन्होंने बालिकाओं द्वारा हस्तनिर्मित कलाकृतियों को देखा। साथ ही बालिकाओं के लिए बनाए गए
मनोरंजन हाल, किचेन,बेडरूम का निरीक्षण किया। बालिकाओं ने केंद्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद वह राजकीय बाल गृह पहुंची और बच्चों से बातचीत कीं। संस्था के अधीक्षक
अशोक कुमार ने स्वागत किया।
मूल लिंक: https://www.inextlive.com/uttar-pradesh/varanasi/varanasi-news-government-upgrading-two-la
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम, CM योगी समेत कई बड़े नेता हुए शामिल
काशी में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ - 'प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को दो-दो यूनिफार्म देगी सरकार'
भाजपा की 'कर्मभूमि से जन्मभूमि' बाइक यात्रा कासगंज आएगी: वाराणसी से बड़नगर तक जाएगी, 29 सितंबर को होगा स्वागत