एडवेंचर मास्टर्स हॉकी कप में बनारस टीम ने जीता कांस्य: खिलाड़ियों का मोहनसराय चौराहा पर हुआ स्वागत
एडवेंचर मास्टर्स हॉकी कप में बनारस टीम ने जीता कांस्य:खिलाड़ियों का मोहनसराय चौराहा पर हुआ स्वागत
रोहित गुप्ता | आराजी लाइन, वाराणसी1 दिन पहले
नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में हुए एडवेंचर मास्टर्स हॉकी कप-2026 में उत्तर प्रदेश बनारस की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में गंगापुर हॉकी अकादमी के 40+ आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश बनारस की टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का अच्छा प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के 40+ और 50+ आयु वर्ग में मुकाबले हुए। इसमें छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार सहित देश के कई राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग राज्यों से आए अनुभवी खिलाड़ियों के बीच मुकाबले काफी दिलचस्प रहे।
गंगापुर हॉकी अकादमी के 40+ वर्ग के खिलाड़ी जयप्रकाश राजभर, डॉ. चेतनारायण राजभर, राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार और लाल बहादुर मौर्य ने उत्तर प्रदेश बनारस टीम की ओर से प्रतियोगिता में भाग लिया। इन खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अच्छा तालमेल, अनुशासन और जुझारूपन दिखाया। उन्होंने टीम को तीसरे स्थान तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
गंगापुर हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से वाराणसी और गंगापुर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी है। स्थानीय लोगों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर भी खिलाड़ियों का मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन करना युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा देता है।
खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय लगातार अभ्यास, टीम भावना और खेल के प्रति अपने समर्पण को दिया। प्रतियोगिता में मिली इस उपलब्धि से गंगापुर हॉकी अकादमी की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है।
इस दौरान खिलाड़ियों का मोहनसराय चौराहा पर स्वागत और सम्मान किया गया। एकेडमी क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन अंसारी, सचिव अवधेश मौर्या, प्रदीप सिंह, पूर्व प्रधान विजय राजभर और मोहम्मद अंसारी ने उनका स्वागत किया।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/arajiline/news/gangapur-hockey-academ
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
PM मोदी ने मेट्रो में किया सफर, बच्चों से की बात, काशी को क्यों किया याद
बनारस बनेगा इंडस्ट्रियल हब: अब वंदे भारत के इंजन, हवाई जहाज के पार्ट्स और टर्बाइन भी काशी में बनेंगे
वाराणसी में पिशाचमोचन कुंड का होगा सुंदरीकरण: CCTV कैमरे-लाइटें लगेंगे, ओपन जिम भी बनेगा; पितृपक्ष से पहले ...