सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

एक्शन में वाराणसी पुलिस: ऑटो में महिला की चेन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन महिलाएं समेत चार गिरफ्तार

एक्शन में वाराणसी पुलिस: ऑटो में महिला की चेन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन महिलाएं समेत चार गिरफ्तार
तस्वीर: Amar Ujala

चेन टप्पेबाजी का अनोखा नेटवर्क: स्कॉर्पियो से काशी आती थीं, ऑटो से घूमकर करती थीं चोरी; चार गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 17 Sep 2026 09:44 AM IST

वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने टप्पेबाजी के एक गैंग का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि 230 किमी दूर से आकर रिंग रोड पर स्कॉर्पियो खड़ी होती थी। शहर में ऑटो से घूमकर महिलाएं चेन चोरी करती थीं। 

पुलिस के गिरफ्त में चार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीड़ में ऑटो में चेन टप्पेबाजी करने वाले गिरोह ने पुलिस की जांच में अपना पूरा सफर और वारदात का तरीका खोल दिया है। 230 किलोमीटर दूर गोरखपुर से स्कॉर्पियो में सवार होकर टप्पेबाजी करने आती थीं और वारदात को अंजाम देकर निकल जाती थीं। पुलिस ने लालपुर-पांडेयपुर थाने से जुड़े आठ सितंबर के एक मामले में जांच के दौरान गोरखपुर के गिरोह का पर्दाफाश किया। काली माता मंदिर के पास एक महिला की चेन चोरी करने की वारदात कबूल की। 



पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े बैजनाथ उर्फ बैजू निवासी फरसार, गोरखपुर, सीमा निवासी करवनिया, गोरखपुर, पिंकी और कुसुम को आजमगढ़ रोड ऑटो स्टैंड के पास गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो चेन, दो मोबाइल फोन, 27 हजार रुपये और स्कॉर्पियो बरामद हुई है। मामले का खुलासा डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने किया।



इसे भी पढ़ें; मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से घायल चाचा-भतीजे की मौत, अंडा खाने के लिए गए थे दोनों



पुलिस पूछताछ में सामने आया कि स्कॉर्पियो से आने के बाद वाहन को रिंग रोड पर खड़ा कर दिया जाता था। यहां से शहर में दाखिल होने के लिए महिलाएं ऑटो का इस्तेमाल करती थीं। ऑटो बदलकर सीसीटीवी कैमरों की नजर बचती थीं। टप्पेबाजी कर ऑटो से रिंग रोड पहुंचती और स्कॉर्पियो से गोरखपुर लौट जाती थीं। 

स्रोत: यह सामग्री Amar Ujala द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/varanasi-police-arrested-four-criminals-f
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें