सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

एमएलसी चुनाव: भाजपा के प्रमोद मिश्रा समेत 11 ने किया नामांकन

एमएलसी चुनाव: भाजपा के प्रमोद मिश्रा समेत 11 ने किया नामांकन
तस्वीर: livehindustan.com

Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के नामांकन के चौथे दिन शनिवार को भाजपा के शिक्षक एमएलसी उम्मीदवार डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा समेत 11 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। इनमें स्नातक के लिए आठ और शिक्षक निर्वाचन के लिए तीन नामांकन रहे। वरिष्ठ साहित्यकार नीरजा माधव के पति डॉ. बेनीमाधव ने भी स्नातक निर्वाचन के लिए पर्चा भरा है। नामांकन के दौरान कमिश्नरी परिसर में भारी अव्यवस्था दिखी। डॉ. प्रमोद मिश्र सुबह करीब 11 बजे कचहरी स्थित रामाश्रय वाटिका से जुलूस के साथ नामांकन करने निकले। वह जनप्रतिनिधियों, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ सुबह करीब 11.40 बजे कमिश्नर कार्यालय जाने वाले मार्ग पर पहुंचे। यहां बैरिकेडिंग पर खड़े पुलिस अधिकारियों ने प्रत्याशी सहित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को रोक दिया। इस पर डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। उन्हें आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र, एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के हस्तक्षेप पर अंदर प्रवेश मिला जबकि उनके कई प्रस्तावक बाहर ही रह गए। अंदर पुकार होने पर वे किसी तरह नामांकन कक्ष पहुंच सके। प्रवेश के लिए जनप्रतिनिधियों को भी पहचान बतानी पड़ी।

Moradabad News: कैप्टन राजीव चौहान ने दाखिल किया नामांकन

प्रत्याशी को मुहूर्त की दुहाई देनी पड़ी

प्रस्तावक और जनप्रतिनधियों के साथ कमिश्नरी कार्यालय के पश्चिमी गेट पर पहुंचे प्रमोद मिश्र को सुरक्षाकर्मियों ने धक्का दे दिया। बाहर प्रत्याशी, मेयर समेत एक विधायक गेट खुलवाने के लिए कहते रहे लेकिन गेट के अंदर मौजूद सुरक्षाकर्मी गेट खोलने को तैयार नहीं थे। प्रमोद मिश्रा खुद को प्रत्याशी बताकर और मुहूर्त निकलने की दुहाई देकर गेट खुलवाने की मांग करते रहे। वह माला पहने हुए बाहर से चिल्लाते रहे, 'मैं प्रत्याशी हूं, मुझे जाने दो' लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।

प्रमोद ने तीन सेट में भरा पर्चा

डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने तीन सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी काशी क्षेत्र रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, क्षेत्रीय कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत की प्रशासक पूनम मौर्या, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ‘ओढ़े', जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, अशोक पांडेय, महेंद्र सिंह गौतम, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, नवरतन राठी, जगदीश त्रिपाठी, संतोष सोलापुरकर, शैलेन्द्र मिश्रा, प्रमिल पांडेय आदि मौजूद रहे।

नामांकन करने वाले प्रत्याशी

स्नातक उम्मीदवार के रूप में डॉ. बेनीमाधव, चंद्रजीत सिंह यादव, देवकुमार, मनोज कुमार वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, प्रशांत कुमार, सुशील कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश गुप्ता ने जबकि शिक्षक खंड से धर्मेंद्र कुमार, कपिलदेव, प्रमोद कुमार मिश्रा ने नामांकन किए।

धूप में इंतजार करते रहे उम्मीदवार, प्रस्तावक

नामांकन करने पहुंचे कई उम्मीदवारों को धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। प्रतीक्षा के लिए परिसर में कोई व्यवस्था नहीं थी। आयुक्त कार्यालय के वेटिंग कक्ष भर जाने के बाद कई प्रत्याशी और उनके प्रस्ताव धूप में इधर-उधर भटकते नजर आए।

सामान्य प्रश्न

11 लोगों ने पर्चा दाखिल किया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री और अन्य कई नेता उपस्थित थे।

जी हां, नामांकन के दौरान भारी अव्यवस्था दिखी और पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प हुई।

स्रोत: यह सामग्री livehindustan.com द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-massive-chaos-during-nomination
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें