एनडीआरएफ ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर लगाए पौधे: वाराणसी में स्वच्छता अभियान और चिकित्सा शिविर भी लगाया
पीएम मोदी के जन्मदिन पर NDRF ने चलाया स्वच्छता अभियान।
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने कई कार्यक्रम किए। इन कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया गया। वाहिनी के नए परिसर में पौधरोपण अभियान भी चलाया गया।
कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट के साथ वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने पौधे लगाए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, हरे-भरे परिसर और साफ-सुथरे माहौल का संदेश दिया। सभी मौजूद जवानों ने पर्यावरण बचाने और पेड़ लगाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
11वीं वाहिनी एनडीआरएफ आपदा के समय तेजी से बचाव कार्य करती है। इसके साथ ही यह लोगों को जागरूक करने में भी लगातार योगदान दे रही है।
इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनसेवा को सबकी सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को लगातार निभाते रहने के लिए प्रेरित किया।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/hukulganj/news/varanasi-pm-modi-birth
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...