एरई में हजारों दीपों से जगमगाया मां दुर्गा का दरबार: बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर पहली बार भव्य आरती हुई, ...
दनियावां के शाहजहांपुर के एरई गांव में शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति का खास नजारा दिखा। यहां हजारों महिला और पुरुष श्रद्धालु जमा हुए और एक साथ हजारों दीप जलाकर मां दुर्गा की पूजा की। दीपों की रोशनी से पूरा पूजा परिसर जगमगा उठा और माहौल भक्ति
इस दौरान एरई गांव में बनारस के घाटों पर होने वाली गंगा आरती जैसा नजारा दिखा। श्रद्धालुओं ने नियमों और परंपरा के साथ मां दुर्गा की आरती की। एक साथ बड़ी संख्या में दीप जलने से पूरा माहौल मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में डूबे दिखे और सुख-शांति की दुआ मांगी।
एरई दुर्गा पूजा समिति ने इस साल से मां दुर्गा की आरती को लेकर एक नई परंपरा शुरू की है। समिति ने फैसला लिया है कि बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर एरई में भी मां दुर्गा की आरती की जाएगी। अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि इससे श्रद्धालुओं को भक्ति का खास अनुभव मिलेगा।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/daniawan/news/erai-shahjahanpur-maa-durga-aarti-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।