गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

एयर शो : आसमानी अखाड़े में जंगबाजों ने ठोंका खम

एयर शो : आसमानी अखाड़े में जंगबाजों ने ठोंका खम
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: वाराणसी के नमो घाट पर ‘विंग्स ऑन गंगा’ की ग्रैंड रिहर्सल में बुधवार सुबह दर्शकों ने भारतीय वायुसेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों का प्रदर्शन देखा। तेजस की वीडियो बनाती स्काउट छात्रा रोशनी इस अनुभव से हैरान थी। राफेल ने ‘केदार’ फॉर्मेशन में उड़ान भरी, सूर्यकिरण फ्लीट ने तिरंगे रंगों का धुआं छोड़ा और सारंग हेलीकॉप्टरों ने करतब दिखाए। इसके बाद सुखोई-30 एमकेआई की बारी आई।

नमो घाट पर विमानों और हेलीकॉप्टरों का प्रदर्शन

Varanasi News:

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ‘हे भगवान... ये कितनी तेजी से गुजर गया!!’ एक हाथ से रेलिंग थामे, दूसरे हाथ से मोबाइल संभाले वल्लभ विद्यापीठ इंटर कॉलेज की स्काउट छात्रा रोशनी के मुंह से स्वदेशी तेजस की वीडियो बनाते-बनाते यह बात निकली। नमो घाट पर हजारों दर्शकों के बीच रोशनी जैसे बच्चों के लिए यह अनुभव बिल्कुल नया और अनूठा था। ‘विंग्स ऑन गंगा’ की ग्रैंड रिहर्सल में बुधवार को बनारस का आसमान मानो अखाड़ा बन गया हो जिसमें किसी पहलवान की तरह आकाश के जंगबाजों ने खम ठोंककर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। सुबह 11.40 बजे से शुरू हुई पहली रिहर्सल के लिए नमो घाट सुबह से ही तैयार था। वीआईपी, सामान्य और स्कूली विद्यार्थियों की शक्ल में दर्शक पहुंचने लगे थे। सभी के चेहरों पर उत्साह और जिज्ञासा के भाव स्पष्ट देखे जा सकते थे। युद्धक विमान की पहली गर्जना कानों में पड़ी और सभी निगाहें आकाश की तरफ उठ गईं। ‘केदार’ फॉर्मेशन में राफेल तीर की तरह छूटा। खुले आसमान में सेकेंडों में उसने कितनी दूरी नाप दी, यह तय करना नामुमकिन था मगर क्या मजाल वह किसी नजर से ओझल हो सके। सीधे उड़ते इस विमान ने अचानक जैसे करवट बदली हो और दाएं-बाएं पलटता हुआ बिल्कुल उल्टा हो गया। सूर्यकिरण फ्लीट आकाश में केसरिया, सफेद और हरा धुआं छोड़ते निकला तो सहसा हर मन में भारत गौरव का भाव जागृत हो उठा। ‘सारंग’ फ्लीट ने वह दिखाया जो अमूमन हेलीकॉप्टरों के लिए मुश्किल माना जाता है। गंगा के आरपार होने के बाद पांच हेलीकॉप्टरों की यह फ्लीट दो-दो के ग्रुप में बंटी और बिल्कुल आमने-सामने आकर बेहद कम ऊंचाई पर एक दूसरे को पार किया। इनके निकलते ही पांचवें ‘सारंग’ ने इनके रास्ते को पूरी रफ्तार से काटा। लगभग दस मिनट तक चले इस शो के बाद बारी थी देश के सबसे बड़े आसमानी जंगबाज सुखोई-30 एमकेआई की।

आज का सवालसवाल 1/5

भारत ने अक्टूबर 2026 में किस देश के साथ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज की तैयारी की?

मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦‘विंग्स ऑन गंगा’ की ग्रैंड रिहर्सल कहां हुई?−

‘विंग्स ऑन गंगा’ की ग्रैंड रिहर्सल वाराणसी के नमो घाट पर हुई।

✦राफेल ने किस फॉर्मेशन में उड़ान भरी?+

✦रिहर्सल में किन विमानों और हेलीकॉप्टरों का जिक्र है?+

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-wings-on-ganga-rehearsal-tejas-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें