सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

एयर-शो के दौरान आमजन को दिक्कत न हो : योगी

एयर-शो के दौरान आमजन को दिक्कत न हो : योगी
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो तथा प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को नमो घाट सहित गंगा के अन्य घाटों पर कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। योगी ने वीआईपी आगमन के दौरान बेहतर यातायात प्रबंधन पर जोर दिया, ताकि प्रतिबंधों से आम लोगों को परेशानी न हो।

Varanasi News: वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22, 24 और 25 अक्तूबर को आयोजित एयर शो और उसमें प्रधानमंत्री के आगमन से जुड़ी तैयारियों का बुधवार को नमो घाट पर निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली। योगी ने नमो सहित अन्य गंगा घाटों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, अन्य आवश्यक सभी व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर पूरा करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने वीआईपी आगमन के दौरान बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर दिया। कहा कि आयोजन के दौरान ट्रैफिक प्रतिबंध की वजह से आमजन को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। पहले से इसकी रूपरेखा तय कर लें।

पुलिस आयुक्त, डीएम तथा सेना के मौजूद अधिकारियों ने मानचित्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को व्यवस्थागत तैयारियों की जानकारी दी।

आज का सवालसवाल 1/5

अभिजीत दीपके ने 16 अक्तूबर को कहां तिरंगा लेकर पहुंचने की अपील की है?

मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!
स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-yogi-adityanath-reviews-varanas
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें