गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

एयर शो को लेकर जौनपुर में 3 दिन ट्रैफिक डायवर्जन: 22, 24 और 25 अक्टूबर को NH-19 और रिंग रोड पर बदलेगा रूट

एयर शो को लेकर जौनपुर में 3 दिन ट्रैफिक डायवर्जन: 22, 24 और 25 अक्टूबर को NH-19 और रिंग रोड पर बदलेगा रूट
तस्वीर: Dainik Bhaskar

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को हवाई प्रदर्शन (एयरियल डिस्प्ले) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) और रिंग रोड पर यातायात का दबाव कम करने के लिए ट्र

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिर्जापुर, भदोही, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर और प्रयागराज से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, ताकि एयर शो के दौरान यातायात सुचारु बना रहे।

जनपदीय यातायात डायवर्जन प्लान

1. मिर्जापुर से आने वाले वाहन: औराई–मड़ियाहूं–जौनपुर–चंदवक–सैदपुर–चंदौली होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के रास्ते सासाराम, बिहार की ओर जाएंगे।

2. भदोही से आने वाले वाहन: जौनपुर–चंदवक–सैदपुर–सकलडीहा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के रास्ते सासाराम, बिहार की ओर जाएंगे।

3. गाजीपुर से आने वाले वाहन: गाजीपुर–सैदपुर–जौनपुर–मछलीशहर–मुंगराबादशाहपुर–फूलपुर मार्ग से प्रयागराज की ओर जाएंगे।

4. चंदौली से आने वाले वाहन: राष्ट्रीय राजमार्ग-19–सकलडीहा–सैदपुर–चंदवक–जौनपुर–मछलीशहर–मुंगराबादशाहपुर–फूलपुर मार्ग से प्रयागराज की ओर जाएंगे।

5. जौनपुर से आने वाले वाहन: चंदवक–सैदपुर–सकलडीहा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के रास्ते सासाराम, बिहार की ओर जाएंगे।

6. प्रयागराज से आने वाले वाहन: फूलपुर–मुंगराबादशाहपुर–मछलीशहर–जौनपुर–चंदवक–सैदपुर–सकलडीहा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के रास्ते सासाराम, बिहार की ओर जाएंगे।

पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/jaunpur/news/varanasi-air-show-traffic-diversi
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें