गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

एयर शो : पहले आने पर नजदीकी पार्किंग तक जा सकेंगे

एयर शो : पहले आने पर नजदीकी पार्किंग तक जा सकेंगे
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: वाराणसी में एयर शो के लिए निजी वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था तय की गई है। नजदीकी पार्किंग पहले आओ के आधार पर मिलेगी और किसी भी जिले के नंबर वाले यात्री वाहन प्रवेश कर सकेंगे। 22, 24 और 25 अक्तूबर को राजघाट पुल पर आवाजाही बंद रहेगी। विशेष बसें और निर्धारित सवारी वाहन रूट यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित होंगे।

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। एयर शो देखने के लिए निजी वाहनों से जो लोग आएंगे, उनके लिए पर्याप्त पार्किंग स्थल है। खास यह कि सबसे नजदीकी पार्किंग में स्थान पाने के लिए पहले आना होगा। जैसे-जैसे नजदीक वाले पार्किंग स्थल भरते जाएंगे, वैसे-वैसे वाहनों को पास के दूसरे पार्किंग स्थलों तक डायवर्ट किया जाता रहेगा। यह जानकारी मंडलायुक्त एस.राजलिंगम और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में यूपी-65 के अलावा अन्य वाहनों को प्रतिबंधित करने की खबरें सामने आई थीं। इस तरह की व्यवस्था नहीं है। किसी भी जिले के नंबर के यात्री वाहन प्रवेश कर सकेंगे। अंतरजनपदीय बड़े वाहनों को लेकर बताया कि ट्रैफिक प्लान सुबह 8 बजे लागू हो जाएगा। सभी मालवाहक, बसों (रोडवेज/ प्राइवेट), टेम्पो ट्रेवलर/ अर्बेनिया बसों का संचालन रिंग रोड एवं एनएच 19 से होगा। बसों से आने वाली यात्री ऑटो, ई-रिक्शा या सिटी बस से गंतव्य तक जा सकेंगे। मिर्जापुर से बड़े वाहनों का संचालन वाया औराई, भदोही होगा। एम्बुलेंस, चार पहिया वाहन, टेम्पो ट्रेवलर आदि आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन का शहर में संचालन होता रहेगा। लोगों को शहर और गंगा के नजदीक तक पहुंचाने के लिए 45 एयर शो विशेष बसों का प्रबंध किया गया है। ये बसें संदहा से रिंग रोड आजमगढ़ अंडरपास, हरहुआ, गिलट बाजार, सेंट्रल जेल रोड, फुलवरिया, लहरतारा चौराहा, भिखारीपुर, नरिया होते हुए बीएचयू तक चलेंगी। साथ ही सेंट्रल जेल से आंबेडकर चौराहा होते मिंट हाउस से कैंट रेलवे स्टेशन तक आएंगी। अन्य रूट जगतपुर डिग्री कॉलेज से चांदपुर, लहरतारा, कैंट अंडरब्रिज, रेलवे स्टेशन के सामने से चौकाघाट, सिटी स्टेशन, गोलगड्डा होते लाट भैरव अंडरब्रिज तक जाएंगी। वहां से यू-टर्न लेकर वापस कैंट बस स्टेशन तक आएंगी।

पुलों पर आवागमन प्रतिबंध

राजघाट पुल से तीन दिन पैदल भी नहीं जा सकेंगे

एडीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि 22, 24 और 25 अक्तूबर को राजघाट पुल पर वाहन और पैदल भी आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा। सामने घाट पुल से केवल दो पहिया और पैदल आवागमन की अनुमति रहेगी। रिंगरोड पुल और विश्वसुंदरी पुल से सभी तरह के वाहन चलेंगे।

शहर में बसों के लिए तय स्थान

शहर में नहीं आएंगी बसें

एयर शो के दौरान शहर में रोडवेज या निजी बसें नहीं आएंगी। जिलेवार जगह तय किए गए हैं। जौनपुर की बसें संदहा अंडरपास से, आजमगढ़ की बसें बावनबीघा अंडरपास से, गाजीपुर की बसें हरहुआ अंडरपास से चलेंगी। वहीं चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर की बसें जगतपुर इंटर कॉलेज, मोहनसराय से चलेंगी, भदोही की बसें परमपुर व संजोई अंडरपास से चलेंगी।

सवारी वाहनों के निर्धारित रूट

इन रूटों पर सवारी वाहन चलेंगे

- संदहा एवं आशापुर-कालीमाता मंदिर-पांडेयपुर चौराहा-लमही-आजमगढ़ अंडर-पास।

- हरहुआ-गिलट बाजार-सेंट्रल जेल-इमलिया घाट-छावनी-कैंट स्टेशन के सेकेंड एंट्री-यहीं से इसी रूट से वापस हरहुआ तक।

- सिंधौरा-टीएफसी-भोजूबीर-जेपी मेहता-आंबेडकर चौराहा-मिंट हाउस-कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर नौ की ओर से शारदा मोटर ट्रेनिंग से नेहरू पार्क- आशियाना चौराहा से आंबेडकर चौराहा होते वापस होंगे।

- कैंट रेलवे स्टेशन से कैंसर हॉस्पिटल-सनबीम लहरतारा-महमूरगंज चौकी-मंडुवाडीह-ककरमत्ता-भिखारीपुर-नरिया-करौंदी-चितईपुर-भिखारीपुर तक।

- कैंट स्टेशन-धर्मशाला-सब्जीमंडी-साजन तिराहा-मलदहिया से धर्मशाला तक।

- लहरतारा सनबीम-इन्द्रप्रस्थ कम्यूनिटी हॉल-नगर निगम चौकी-भारत सेवाश्रम चौराहा-साजन तिराहा तक।

- महमूरगंज पुलिस चौकी-आकाशवाणी तिराहा-सिगरा चौराहा-साजन तिराहा तक।

आज का सवालसवाल 1/5

भारत ने अक्टूबर 2026 में किस देश के साथ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज की तैयारी की?

मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!

पैदल आवागमन के रूट

इन रूटों पर केवल पैदल ही जा सकेंगे

- मैदागिन से गोदौलिया।

- थाना लक्सा से रामापुरा।

- शिवाला-अस्सी-रविदास घाट- नगवा चौराहा तक

- बीओबी तिराहा (रविदास गेट) से अस्सी।

- पद्मश्री से अस्सी चौराहा।

- ब्राडवे तिराहा-शिवाला-सोनारपुरा-गौदोलिया।

- लहुराबीर-बेनिया।

- लहुराबीर-पिपलानी कटरा-मैदागिन।

- बहादुरपुर रोड-पड़ाव-रामनगर।

- पड़ाव-सूजाबाद- राजघाट पुल-नमो घाट।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦निजी वाहनों के लिए नजदीकी पार्किंग में जगह कैसे मिलेगी?−

नजदीकी पार्किंग में स्थान पाने के लिए पहले आना होगा। पार्किंग स्थल भरने पर वाहनों को पास के दूसरे पार्किंग स्थलों तक डायवर्ट किया जाएगा।

✦क्या केवल यूपी-65 नंबर वाले यात्री वाहनों को प्रवेश मिलेगा?+

✦किन तारीखों पर राजघाट पुल पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी?+

✦सामने घाट पुल से किस तरह का आवागमन अनुमत रहेगा?+

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-varanasi-air-show-parking-traff
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें