गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

एयर शो : प्रधानमंत्री पर होगी गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा

एयर शो : प्रधानमंत्री पर होगी गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी आएंगे। भाजपा उनके स्वागत के लिए पुलिस लाइन से नमोघाट तक स्वागत केंद्र बना रही है। ढोल-नगाड़ों, डमरू, शंखनाद और सांस्कृतिक नृत्य के साथ जय श्रीराम तथा हर-हर महादेव के घोष होंगे। वे बाबतपुर एयरपोर्ट से मिर्जामुराद जाकर अरविंद मिल का उद्घाटन करेंगे और नमोघाट पर एयर शो में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे दिल्ली रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री के स्वागत की भव्य तैयारी

Varanasi News:

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के 25 अक्टूबर को वाराणसी आगमन पर भाजपा भव्य स्वागत की तैयारी में जुट गई है। प्रधानमंत्री के स्वागत में पुलिस लाइन से नमोघाट तक जगह-जगह स्वागत केंद्र बनाए गए हैं। यहां ढोल-नगाड़ों, डमरू के वादन, शंखनाद और सांस्कृतिक नृत्य के बीच ‘जय श्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के घोष से माहौल भक्तिमय बनाने की तैयारी है। मार्ग पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर उनका अभिनंदन होगा। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से मिर्जामुराद जाएंगे, जहां अरविंद मिल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से नमोघाट जाएंगे और एयर शो में शामिल होंगे। दिन में 2 बजे प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे। इसके बाद विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पुलिस लाइन मुख्य द्वार, पुलिस लाइन चौराहा, खजुरी-मकबूल आलम रोड यस बैंक के सामने, हुकुलगंज त्रिमुहानी, चौकाघाट लकड़ी मंडी, सिटी स्टेशन के सामने, गोलगड्डा चौराहा रेलवे अंडरपास, भदऊं चुंगी, रेलवे पुल से पहले, नमोघाट जाने वाली ढलान और नमोघाट मोड़ स्थित सीएनजी स्टेशन के सामने स्वागत केंद्र बनाए गए हैं। नमोघाट पर भी स्वागत की विशेष व्यवस्था रहेगी।

आज का सवालसवाल 1/5

भारत ने अक्टूबर 2026 में किस देश के साथ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज की तैयारी की?

मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी कब पहुंचेंगे?−

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

✦प्रधानमंत्री वाराणसी में किन कार्यक्रमों में शामिल होंगे?+

✦स्वागत केंद्र किन इलाकों में बनाए गए हैं?+

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-pm-narendra-modi-s-varanasi-vis
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें