गंगा पार भी सीसीटीवी कैमरे, नाव संचालन बंद रहा
Varanasi News: वाराणसी में एयर शो के मद्देनजर गंगा घाटों और पार की रेती पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लोगों के बैठने वाले स्थानों पर 20 से 30 मीटर की दूरी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रिहर्सल के दौरान गंगा में नाव संचालन बंद रहा। वायु सेना के अधिकारी शहर में तैनात हैं, जबकि सार्वजनिक स्थलों, होटलों और लॉज पर निगरानी के लिए जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
Varanasi News: वाराणसी, संवाद। गंगा घाटों की तरफ ही सुरक्षा के तगड़े प्रबंध नहीं हो रहे, बल्कि गंगा पार रेती पर लोगों के बैठने वाली जगह पर भी 20 से 30 मीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हर किसी पर, हर घटना पर नजर रखी जा सके। वहीं रिहर्सल के दौरान गंगा में नाव संचालन पूरी तरह बंद रहा। वायु सेना के अफसरों ने वाराणसी में डेरा डाल दिया है। रविवार रात से सोमवार दिन में कई बार अफसरों के वाहनों का काफिला शहर से होकर नमो घाट की ओर गुजरा। काफिला के गुजरने के दौरान अन्य वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जा रहा था।
एयर शो के मद्देनजर घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घाट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थलों पर निगहबानी से लेकर होटल, लॉज आदि में नजर रखी जा रही है। बाहर से आने वालों की सूचना इंटेलिजेंस इकाइयां ले रही हैं।
आज का सवालसवाल 1/5
किस राज्य सरकार ने हानिकारक 'गुटखा और पान मसाला' पर एक साल का पूरा प्रतिबंध लगा दिया है?
मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-varanasi-air-show-high-alert-ti
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।