सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

गुजरात में जलेंगे 88 लाख दीए, काशी से वड़नगर तक बाइक यात्रा का आगाज

गुजरात में जलेंगे 88 लाख दीए, काशी से वड़नगर तक बाइक यात्रा का आगाज
तस्वीर: tv9hindi.com
|  Updated on: Sep 17, 2026 11:00 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई है. इस अवसर पर गुजरात में 88 लाख सहित कई शहरों में लाखों दीए प्रज्वलित किए जाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आज से पूरे देश में भव्य सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है. इस विशेष मौके पर देशभर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें दीपोत्सव और बाइक रैलियाँ प्रमुख हैं. गुजरात में 88 लाख से अधिक दीए जलाए जाएंगे, जबकि उज्जैन में 25 लाख और दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 1.25 लाख दीपक प्रज्वलित करने की योजना है. छत्तीसगढ़ में भी 36 लाख दीए जलाने का लक्ष्य रखा गया है. शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच घरों में भी आशीर्वाद के दीए जलाकर पीएम मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाएगी.

Published on: Sep 17, 2026 10:50 AM IST

स्रोत: यह सामग्री tv9hindi.com द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.tv9hindi.com/videos/pm-modi-76th-birthday-celebrations-india-seva-sankalp-abhi
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें