सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

‘हम बनारस छोड़कर कही नहीं जाएंगे’, हिमाचली लड़की ने दादी से पूछा सवाल, जवाब ने हर बनारसी का जीता दिल

‘हम बनारस छोड़कर कही नहीं जाएंगे’, हिमाचली लड़की ने दादी से पूछा सवाल, जवाब ने हर बनारसी का जीता दिल
तस्वीर: Navbharat Times

Banaras is Love: गलियों के शहर बनारस को वहां रहने वाले हद से ज्यादा प्यार करते हैं। खासकर जिनकी पूरी उम्र उस शहर में बीती है, वह तो उस शहर को अलविदा कहना ही नहीं चाहते! हाल ही में वायरल एक क्लिप में BHU में पढ़ने गई एक हिमाचली लड़की ने जब दादी से सवाल किया, उनके जवाब ने हर बनारसी का दिल जीत लिया।

हिमाचल आने के लिए पूछने पर दादी ने क्यों किया बनारस आने से मना‘अरे हम बनारस छोड़कर थोड़ी चले जाएंगे’, ये लाइन आज से सालों पहले भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान ने कही थी। बताते चलें कि वो यहां जन्में भी नहीं थे, लेकिन महज 6 साल की उम्र में वो बिहार के डुमरांव से बनारस आ गए और कभी वापस लौटकर नहीं गए। ये शहर ही कुछ ऐसा है, जहां आप एक बार रहने आओ, तो छोड़ना आसान नहीं होता है। हिमाचली लड़की ने दादी का भी जब बनारस के लिए प्यार सुना तो वह स्तब्ध रह गई।

हम बनारस छोड़कर कही नहीं जाएंगे!

ऐसा नहीं है कि बनारस वाले बनारस छोड़कर नहीं जाते हैं। लेकिन हां, एक फैक्ट ये भी है कि बहुतेरे वाराणसी लोगों को अपने शहर को इतना प्यार करते हैं कि वह उसे छोड़ने के ख्याल से भी दूर रहते हैं। बनारस में मौजूद BHU (बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी) में पढ़ने वाली कीया जब दादी से पूछती है कि आप कहां से हो? तो उनका जवाब होता है कि हम यहीं से है।

आप हिमाचल गए हो कभी?

कीया अगल सवाल पूछती है कि आप हिमाचल गए हो कभी? इस पर दादी का जवाब आता है ‘नहीं।’ जाना चाहोगे? इस पर दादी कहती है कि ‘हम बनारस छोड़कर कही नहीं जाएंगे।’ इस सवाल के बाद कीया आगे कुछ नहीं बोल पाती, बस धूप और गर्मी की बात करते हुए वो अपने दर्शकों को दादी से Hii करवाती है और वीडियो खत्म हो जाता है।

बनारस से इतना प्यार क्यों?

कहा जाता है कि जो लोग बनारस में अपनी अंतिम सांसे लेते हैं और उनका दाह संस्कार गंगा नदी के किनारे मणिकर्णिका घाट पर होता है। वह जन्म-मृत्यु के चक्र से हमेशा के लिए मुक्ति यानी मोक्ष प्राप्त कर लेते हैं। ऐसे में बनारस के लोग खासकर हिंदू धर्म में मानने वाले बुजुर्ग अपने अंतिम समय में इस शहर को नहीं छोड़ना चाहते! इसके अलावा भी इस शहर के प्रति लोगों के लगाव को सिर्फ शब्दों में नहीं उतारा जा सकता। ये अलग है!

​पंचगंगा घाट, वाराणसी पर बनाई वीडियो को लेकर कीया ने कहा दादी ने कभी हिमाचल नहीं देखा। मैं कभी ऐसे किसी व्यक्ति से नहीं मिली, जो अपने शहर से इतना प्यार करता हो।

हम काशी से निकल जाते हैं, काशी हमसे…

दादी की इस वीडियो पर लोग लिख रहे हैं कि ‘हम बनारस से निकल जाते हैं, लेकिन बनारस हमसे नहीं निकलता।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘बनारस नहीं छूटता यार कभी।’ दूसरे यूजर ने कहा कि भारत की सबसे सुंदर जगह काशी है। तीसरे यूजर ने लिखा कि जो काशी में आता है, वो उसी का होकर रह लौटता है। चौथे यूजर ने कहा कि बनारस में कुछ तो बात है। क्योंकि जब आप वहां से लौटते हो, तब वो शहर आपके दिमाग में चलता ही रहता है।

स्रोत: यह सामग्री Navbharat Times द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://navbharattimes.indiatimes.com/viral/trending/hum-banaras-chodkar-nahi-jayenge-hima
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें