सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
संस्कृति

इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी बनारस की शिल्पकला

इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी बनारस की शिल्पकला
तस्वीर: livehindustan.com

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बनारस के हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों का हुनर देखने को मिलेगा। ओम और मंत्र अंकित शॉल, गाउन से लेकर सजावटी सामानों, सिल्क ब्रोकेड, कुशन कवर, वॉल हैंगिंग,आकर्षक बेड कवर की विस्तृत रेंज प्रदर्शित की जाएगी। ट्रेड शो का खास आकर्षण अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाले 100 प्रतिशत रिसाइकिल बैग उत्पादों की प्रदर्शनी भी होगी। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि पिछले वर्ष यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में निर्यातकों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। निर्यातक असरार अहमद ने कहा कि इस आयोजन से अच्छा व्यापार मिलता है।

ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में पांच दिन खाऊ गली सजेगी

इस ट्रेड शो में मुझे पहली बार शामिल होने का अवसर मिलेगा। निर्यातक अभिषेक केशरी ने बताया कि ट्रेड शो बड़ा मंच साबित होगा। उद्योग उपायुक्त अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि वाराणसी से आठ निर्यातकों ने पंजीकरण कराया है।

स्रोत: यह सामग्री livehindustan.com द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/national/story-up-international-trade-show-varanasi-handicra
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें