सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

जमीन से किसानों को बेदखल नहीं होने देंगे

जमीन से किसानों को बेदखल नहीं होने देंगे
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: रामनगर में डोमरी में किसानों की बैठक हुई, जिसमें किसानों को वैधानिक तरीके से खरीदी गई जमीन से बेदखल नहीं करने का आश्वासन दिया गया। किसान संघर्ष समिति ने सरकार के प्रयासों का विरोध किया और कानूनी लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया।

Varanasi News: रामनगर। डोमरी में शुक्रवार को किसानों की बैठक हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। स्पष्ट किया गया कि वैधानिक तरीके से खरीदी गई जमीन से किसानों को बेदखल नहीं होने दिया जाएगा। सरकार का प्रयास सफल नहीं होने पाएगा।

बैठक की अध्यक्षता

सर्व सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम धीरज की अध्यक्षता में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार वैधानिक तरीके से खरीदी गई जमीन से किसानों को बेदखल करना चाहती है। किसान संघर्ष समिति उसका कुचक्र सफल नहीं होने देगी। आरोप लगाया कि राजस्व के अभिलेखों में दर्ज किसानों के नाम तत्कालीन एसडीएम सदर ने सरकार के दबाव में काट दिए। पुलिस के बल पर शासन तीन पीढ़ियों से जीविकोपार्जन कर रहे किसानों को उनके ही जमीन से बेदखल करना चाहती है। कहा कि प्रशासन सिविल कोर्ट में जवाब दाखिल नहीं कर रहा है जबकि कब्जे से पहले दाखिल मुकदमे में अदालत के आदेश पर कोर्ट अमीन जांच में कब्जा किसानों के नाम दर्ज है।

कानूनी लड़ाई

बैठक में संयुक्त किसान संघर्ष समिति के मुख्य संरक्षक विनय शंकर राय मुन्ना, विंद्रा पटेल, दीपक पटेल, बाबूलाल पटेल, राजेश पटेल, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रशेखर, रामजनम सिंह, उमाशंकर, विनोद कुमार सहित कई लोग शामिल रहे। उन्होंने कहा कि किसानों का हक दिलाने के लिए वे हर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे।

FAQs

✦बैठक में किसने अध्यक्षता की?−

बैठक की अध्यक्षता सर्व सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम धीरज ने की।

✦किसान संघर्ष समिति का उद्देश्य क्या है?+

✦किसानों के अधिकारों के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?+

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-farmers-meeting-in-domri-legal-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें