“जन, जल, संकल्प सेवा” बाइक यात्रा इटारसी पहुंची: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बड़नगर से वाराणसी तक जाएगी
सेवा संकल्प अभियान की “जन, जल, संकल्प सेवा” बाइक यात्रा शनिवार को इटारसी पहुंची। इटारसी के जयस्तंभ चौक से पुलिस की गाड़ी आगे आगे पीछे फोर व्हीलर और बाइक से यह रैली पहली लाइन होते हुए और ब्रिज पुरानी इटारसी पहुंची।
यात्रा बड़नगर से वाराणसी तक जाएगी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, पुरानी इटारसी के कार्यकर्ताओं ने बाइक सवारों का फूल बरसाकर और माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। इस यात्रा का मकसद सेवा, समर्पण और सामाजिक जागरूकता का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने यात्रा से जुड़े सदस्यों को उत्साहित किया।
इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष नाफिज सिद्दीकी, अमीना गोलंदाज, शमीना सिद्दीकी, तेज खान, शेख अहमद गोलंदाज, महामंत्री राजकुमार बावरिया, अतुल शुक्ला, उपाध्यक्ष गोविंद मेहतो, विजय भंगाले, प्रकाश केवट, जमना प्रसाद महोबिया, दीपक कलोते, रजत मेहतो सहित कई कार्यकर्ता, मातृशक्ति और युवा साथी मौजूद थे।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/mp/narmadapuram/itarsi/news/itarasi-jan-jal-sankalp-seva-bik
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...