बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

कार्त‍िक मास भर बाबा काशी व‍िश्‍वनाथ की शयन आरती में सजेंगी दीपों की लड़‍ियों, पव‍ित्र मास भर व‍िव‍िध आयोजन

कार्त‍िक मास भर बाबा काशी व‍िश्‍वनाथ की शयन आरती में सजेंगी दीपों की लड़‍ियों, पव‍ित्र मास भर व‍िव‍िध आयोजन
तस्वीर: Jagran

कार्त‍िक मास भर बाबा काशी व‍िश्‍वनाथ की शयन आरती में सजेंगी दीपों की लड़‍ियां, पव‍ित्र मास भर व‍िव‍िध आयोजन

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कार्त‍िक मास की शुरुआत के साथ ही काशी में पर्वों की श्रंखला शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में व‍िभ‍ि‍न्‍न मठों मंदि‍रों में व‍िशेष आयोजनों का दौर शुरू हो चुका है।  

वहीं कार्तिक मास के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार आज 26 अक्टूबर से कार्तिक पूर्णिमा तक प्रतिदिन सप्तऋषि आरती के समय बाबा श्री काशी विश्वनाथ का भव्य दीपमाला श्रृंगार किया जाएगा।

सप्तऋषि आरती के दौरान गर्भगृह को सैकड़ों दीपों से सजाया जा रहा है। दीपों की रोशनी में बाबा का फूल-मालाओं और बाघांबर से सजा स्वरूप अलौकिक लग रहा है। मान्यता है कि कार्तिक माह में भगवान शिव को दीप अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

कार्तिक मास को भगवान शिव और विष्णु दोनों का प्रिय महीना माना जाता है। इस दौरान काशी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दीपमाला श्रृंगार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में सुरक्षा और दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है।

स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-throughout-the-holy-month-of-kartik-the
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें