काशी के आकाश में ‘वायु योद्धाओं’ ने कुलांचें भरीं
Varanasi News: वाराणसी में सोमवार सुबह गंगा के ऊपर एयर शो का ग्रैंड रिहर्सल हुआ। तेजस और राफेल लड़ाकू विमानों की उड़ान तथा सारंग हेलीकॉप्टर टीम के करतब देखने घाटों और आसपास की छतों पर भीड़ जुटी। विमानों की आवाजाही सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक जारी रही। बनारस में 22, 24 और 25 अक्तूबर को ‘विंग्स ओवर गंगा’ थीम पर एयर शो प्रस्तावित है।
गंगा के ऊपर एयर शो का ग्रैंड रिहर्सल
Varanasi News:
वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी के नभमंडल में गंगा विशाल पाट के ऊपर सोमवार की सुबह भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान गरजने लगे। तेजस की रफ्तार, राफेल की दमदार उड़ान और सारंग हेलीकॉप्टर टीम के एरोबेटिक करतबों ने रोमांच भर दिया। यह अवसर था एयर शो के ग्रैंड रिहर्सल का। सुबह 8 बजे से गंगा के ऊपर विमानों की आवाजाही शुरू हो गई थी। विमानों की कलाबाजियां देखने गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ रही। आसपास के घरों की छतों से भी लोगों ने इस नजारे को देखा और मोबाइल कैमरों में कैद किया। वाराणसी के अलावा गाजीपुर और चंदौली जिले के कई इलाकों में भी विमानों की गर्जना सुनाई दी और उनके करतब नजर आए। यह क्रम दिन में 3 बजे तक बना रहा। बनारस में 22, 24 और 25 अक्तूबर को विंग्स ओवर गंगा थीम पर भव्य एयर शो प्रस्तावित है। इसके लिए वायु सेना और स्थानीय प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। रिहर्सल के दौरान लड़ाकू विमानों की तेज गति, सटीक उड़ान और नियंत्रित मूवमेंट ने लोगों का ध्यान खींचा। तेजस और राफेल जैसे फाइटर जेट की उड़ान में स्पीड, एल्टीट्यूड यानी ऊंचाई और फ्लाइट पाथ यानी उड़ान मार्ग का विशेष महत्व होता है। एयर शो में तय फ्लाइट प्रोफाइल के अनुसार विमानों की पोजिशनिंग, टर्न, क्लाइंब और डाइव जैसे मूवमेंट देखने को मिले। इन करतबों के दौरान पायलट ने विमान की गति और दिशा पर सटीक नियंत्रण रखा। तेज गति से गुजरते विमान के पीछे बनने वाली कंडेनसेशन ट्रेल भी लोगों के कौतूहल का कारण बनी। वहीं, सारंग हेलीकॉप्टर टीम के प्रदर्शन में फॉर्मेशन फ्लाइंग यानी निर्धारित संरचना में उड़ान भरना आकर्षण का केंद्र रहा। हेलीकॉप्टरों के बीच निर्धारित दूरी और एक साथ दिशा बदलना और मूवमेंट शानदार रहा।
आज का सवालसवाल 1/5
किस राज्य सरकार ने हानिकारक 'गुटखा और पान मसाला' पर एक साल का पूरा प्रतिबंध लगा दिया है?
मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦गंगा के ऊपर एयर शो का ग्रैंड रिहर्सल कब हुआ?−
एयर शो का ग्रैंड रिहर्सल सोमवार सुबह हुआ। विमानों की आवाजाही सुबह 8 बजे शुरू होकर दिन में 3 बजे तक जारी रही।
✦रिहर्सल में किन विमानों और टीम ने करतब दिखाए?+
✦बनारस में एयर शो किन तारीखों को प्रस्तावित है?+
✦लोगों ने विमानों के करतब कहां से देखे?+
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-varanasi-air-show-rehearsal-tej
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।